{"_id":"d38a8e02-e222-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"cheerleader-accused-of-sexually-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में महिला ने बच्चे को बना डाला हवस का शिकार","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
नशे में महिला ने बच्चे को बना डाला हवस का शिकार
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 01 Jul 2013 03:12 PM IST
विज्ञापन
नशा चाहे जो भी हो, होता बुरा ही है। इंसान को होश ही नहीं रहता कि वो कर क्या रहा है और उसे करना क्या चाहिए। अब इन मोहतरमा को ही देख लीजिए, पार्टी में गईं और इतनी चढ़ा ली कि होश ही नहीं रहा कि सेक्स का प्रस्ताव किसे दे रही हैं।
विज्ञापन
डेली मेल की खबर के अनुसार, 42 साल की एलिजाबेथ लेघ गार्नर चीयरलीडर रह चुकी हैं और अब उन पर एक 12 साल के बच्चे के साथ जबरन सेक्स करने का आरोप है।
विज्ञापन
अमेरिका में मरफ्रेसबोरो पुलिस के मुताबिक, गार्नर एक शादी-शुदा महिला है, जो टेनिस के कई मैचों में बतौर चीयरलीडर परफॉर्म भी कर चुकी हैं। उस रात वो एक पार्टी में गई और इतनी पी ली कि युवक और बच्चे में अंतर करना भी भूल गई और उसे बाथरूम में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी।
विज्ञापन
बच्चे ने गार्नर की इस हरकत के बारे में पुलिस को बताया कि वो उसे जबरदस्ती बाथरूम में पकड़कर ले गई और उसकी पैंट उतार दी।
बाद में जब सेक्स क्राइम के अधिकारियों ने गार्नर से इस मामले में पूछताछ की तो उसने बताया कि ये बस एक गलती थी। ज्यादा पी लेने की वजह से उसे वो बच्चा एक युवक नजर आ रहा था। हालांकि, पुलिस ने इस दलील को सिरे से नकार दिया है।
गार्नर पर अभी केस चल रहा है और आरोप साबित होने पर उसे आठ महीने से ज्यादा की सजा हो सकती है।