फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   charlie 3 love to aligator as a pet

नन्ही सी उम्र और दोस्त इतना खतरनाक कि...

Tue, 22 Jan 2013 09:22 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Tue, 22 Jan 2013 09:22 AM IST
विज्ञापन
charlie 3 love to aligator as a pet
आमतौर पर बच्चे कुत्ते और बिल्लियों के बच्चों से खेलना पसंद करते हैं। लेकिन तीन साल के चार्ली पार्कर  को कुत्ते बिल्ली की बजाय खतरनाक मगरमच्छ के साथ अठखेलियां करना पसंद है। जी हां तीन साल का चार्ली अपने से तीन फुट लंबे जंगली मगरमच्छ के साथ पानी में बेखौफ तरीके से मस्ती करता है।
विज्ञापन


charlie














मेट्रो.यूके.को के अनुसार विक्टोरिया प्रांत में इस बच्चे और मगरमच्छ की दोस्ती काफी चर्चा में हैं।  विक्टोरिया के बेलाराट वाइल्ड लाइफ पार्क के पूल में मगरमच्छ के साथ मस्ती करते चार्ली को उससे बिलकुल डर नहीं लगता। इस पार्क में जलीय जीवों की प्रजातियों के अलावा कंगारू, कोरोला, वोंबेट और सैंकड़ों जानवर हैं।
विज्ञापन


charlie















दरअसल चार्ली के पिता ग्रेग पार्कर ही इस पार्क के मालिक हैं। पार्कर के अनुसार चार्ली दो साल की उम्र से ही इस पार्क के जानवरों का दोस्त बन चुका है। अब चार्ली को पानी में मगरमच्छ के साथ खेलते हुए बिलकुल डर नहीं लगता। हालांकि एक बार मगरमच्छ चार्ली की अंगुली काट चुका है लेकिन इस बात चार्ली को कोई फर्क नहीं पड़ता। वो बड़े ही ध्यान और सफाई से मगरमच्छ को अपनी गोद में लेता है और फिर पानी में छोड़ देता है। हालांकि
विज्ञापन
विज्ञापन


char














पार्कर का कहना है कि चूंकि चार्ली वाइल्ड लाइफ पार्क के माहौल में ही बड़ा हुआ है इसलिए वो जानवरों के साथ काफी सहज है। चार्ली को अभी से ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम उम्र का 'वाइल्ड लाइफ रेंजर' कहा जा रहा है। यही नहीं चार्ली को जानवरों के संबंध में काफी ज्यादा जानकारी हो चुकी है और वो उनके मूवमेंट को अच्छी तरह समझता है। चार्ली का मगरमच्छ के प्रति प्यार देखकर लगता है कि सरकार जल्द ही चार्ली को जंगली जीवों के संरक्षण के अभियान में उसे शामिल कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed