फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   chain become live saver for businessman

जब चेन बन गई इनके लिए बिल्ला नंबर 786

Wed, 19 Sep 2012 01:08 PM IST
मास्को
मास्को Updated Wed, 19 Sep 2012 01:08 PM IST
विज्ञापन
chain become live saver for businessman
जाको राखे साइंया, मार सके न कोई....याद है आपको एक फिल्म में अमिताभ बच्चन की जेब में पड़ा बिल्ला नंबर 786 उसकी जान बचा लेता है। ठीक ऐसा ही वाकया रूस के एक व्यवसायी के साथ हुआ। व्यवसायी की जान गले में पहनी सोने की चेन की वजह से उस समय बच गई जब उस पर चलाई गई गोली उसे लगने की जगह चेन से टकराई। घटना रूस के क्रासनोयास्र्क शहर की है। इस घटना से भावुक हुए व्यापारी ने कहा कि इस चेन ने मेरी जान बचाई है और मैं इसे कभी अपने से दूर नहीं करूंगा।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि व्यवसायी पर हमला उसके घर के प्रवेशद्वार पर हुआ। वह जैसे ही पहली मंजिल पर अपने घर में दाखिल हो रहा था उसी समय लिफ्ट का दरवाजा खुला और हत्यारे ने बाहर आकर उस पर दो गोलियां दागीं।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि एक गोली पीड़ित के गले में पहने सोने की चेन से टकराकर लौट गई लेकिन दूसरी गोली उसकी छाती में जा लगी। घायल होने के बावजूद व्यवसायी उससे लड़ा और उसे पकड़ने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed