फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   caught cobra under influence of alcohol, then died

नशे में लाया कोबरा, होश आया तो जान गई

Sat, 21 Sep 2013 08:49 AM IST
अमर उजाला मेरठ
अमर उजाला मेरठ Updated Sat, 21 Sep 2013 08:49 AM IST
विज्ञापन
caught cobra under influence of alcohol, then died

शराब जो न करवा दे कम ही है। इसका जीता जागता उदाहरण बृहस्पतिवार को रहमापुर गांव में देखने को मिला। एक व्यक्ति शराब के नशे में जंगल से सांप (कोबरा) पकड़ लाया।

विज्ञापन


वह उसके साथ पूरे दिन खेलता रहा। कभी उसे हाथ में लेता तो कभी गले में डाल लेता। इतना ही नहीं उससे अपनी जीभ पर भी डसवाता।

शराब का नशा कम होने पर सांप के जहर ने असर किया तो उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने उसे गंगा में प्रवाहित कर दिया।

जानकारी के अनुसार गांव रहमापुर निवासी अशोक कुमार (45) पुत्र रामफल सिंह शराब का आदि था। बृहस्पतिवार सुबह लगभग दस बजे ही वह शराब का सेवन कर लिया।

नशे में ही हस्तिनापुर पांडेश्वर मंदिर के निकट जंगल से एक कनस्तर में सांप बंद कर गांव ले आया। गांव वालों ने जब उससे सांप को जंगल में छोड़कर आने को कहा तो वह कहने लगा कि यह सांप उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।
विज्ञापन


इसके बाद वह सांप से खेलने लगा। वह कभी उसे गले में डालता तो कभी हाथ में लेकर घूमता। ऐसा क्रम लगभग सात घंटे तक चलता रहा।

इस दौरान ग्रामीणों ने उसे लाख समझाया, लेकिन उसने सांप से खेलना बंद नहीं किया। हद तो तब हो गई जब वह सांप से अपनी जीभ पर डसवाने लगा।

ऐसा तब तक चलता रहा, जब तक शराब का नशा था। शाम लगभग चार बजे नशा कम होने पर सांप के जहर से अपना असर दिखाना शुरू किया।

इसके बाद लगभग पांच बजे उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने कनस्तर में बंद सांप और अशोक के शव को मखदूमपुर ले जाकर गंगा में प्रवाहित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed