{"_id":"58e6f15218d606791fb374541bc94fe4","slug":"cat-survives-11-story-fall","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छर का पीछा करने में 11वीं मंजिल से टपक पड़ी बिल्ली","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
मच्छर का पीछा करने में 11वीं मंजिल से टपक पड़ी बिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Sep 2013 10:44 AM IST
विज्ञापन
सोचिए, अगर कोई 11 वीं मंजिल से गिर जाए तो क्या होगा? आप कहेंगे कि इसमें पूछने वाली क्या बात है, उस शख्स के चिथड़े उड़ जाएंगे, लेकिन ये तो 11वीं मंजिल से गिरने के बावजूद जिंदा बच गई।
विज्ञापन
क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, अलास्का में एक बिल्ली, मच्छर का पीछा करते-करते 11वीं मंजिल की खिड़की से नीचे आ गई। दो साल की इस पालतू बिल्ली का नाम वासाबी है।
विज्ञापन
हालांकि, इतनी ऊंचाई से गिरने की वजह से उसके पैर में फ्रैक्चर तो जरूर आ गया है लेकिन उसका जिंदा बच जाना किसी आश्चर्य से कम नहीं है।
बिल्ली के मालिक स्टेफनी गुस्ताफसन ने बताया कि वासाबी घर में ही थी। घर में कुछ मच्छर घुस आए थे और वासाबी उन्हें घर के बाहर निकाल देना चाहती थी। और इस चक्कर में वो मच्छर का पीछा करते-करते खिड़की से नीचे पार्किंग में गिर पड़ी।
विज्ञापन
स्टेफनी ने बताया कि वासाबी का ऑपरेशन हो गया है और उसे छह हफ्ते तक आराम करने के लिए कहा गया है।