{"_id":"7f3f01a1d175abfa193fb71602712290","slug":"cat-stealing-female-neighbors-underwear","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसलिए औरतों के अंडरगार्मेंट चुराती है ये बिल्ली?","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
किसलिए औरतों के अंडरगार्मेंट चुराती है ये बिल्ली?
इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 24 Aug 2013 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप ये सोच रहे हैं कि ये कारस्तानी किसी शख्स की है तो हम आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। अंडरगारमेंट चुराने वाला कोई शख्स नहीं बल्कि एक बिल्ली है जो अपने पड़ोसी के घर से ब्रा चुराती थी।
विज्ञापन
क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, पालतू बिल्ली की इस कारस्तानी के चलते जहां उसके मालिकों को माफी मांगनी पड़ी वहीं दूसरी ओर चोरी के सामान लौटाते समय शर्मिंदा भी होना पड़ा।
विज्ञापन
ब्रिस्टल के बेडमिंस्टर में रहने वाली ये दो साल की बिल्ली नॉरिस अक्सर अपने मुहल्ले में घूमने निकल जाती और इस दौरान आस-पास से खाने-पीने का सामान, कपड़े सब उठा लाती थी। पर कुछ दिन पहले वो स्पोर्ट्स ब्रा, पैंट्स, ट्यूब और बाथ मैट लेकर घर चली आई।
विज्ञापन
लेकिन नॉरिस के लिए परेशानी तब हुई जब वो इन सारे सामानों को लेकर अपने कैट हाउस में जाने लगी। ये कपड़े काफी बड़ थे और उसके घर का दरवाजा काफी छोटा। इसलिए उसने सारा सामान घर के बाहर ही छोड़ दिया।
इसके बाद एक दिन इन सामानों के मालिक रिचर्ड और सोफी विंडसर वहां आ पहुंचे। उन्हें पता था कि ये सब काम नॉरिस के अलावा कोई और नहीं कर सकता। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत नॉरिस के मालिक से कर दी और उन्हें रिचर्ड-सोफी से माफी मांगनी पड़ी।