फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   cat help prisioner to jail break arrested by guard

इस बिल्ली के इरादे सुन चौंक जाएंगे आप

Wed, 09 Jan 2013 01:27 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Wed, 09 Jan 2013 01:27 PM IST
विज्ञापन
cat help prisioner to jail break arrested by guard

कुत्तों की वफादारी तो आपने कई बार देखी होगी। लेकिन बिल्ली की वफादारी पहली बार तब देखने को मिली है। वाकया ब्राजील का है, यहां जेल अधिकारियों ने एक बिल्ली को गिरफ्तार करके जेल तोड़ने की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। मेन गेट पार कर बैरकों की तरफ बढ़ रही इस बिल्ली की पीठ से जेल काटने का सामान और मोबाइल समेत कई उपकरण बांधे गए थे। फिलहाल बिल्ली हिरासत में है और उसके जरिए जेल तोड़ने की साजिश रचने वाले की तलाश जारी है।

विज्ञापन


मेट्रो.यूके.इन के अनुसार ये अनोखा मामला ब्राजील के अलागोस प्रांत की अरापिराका जेल का है। जेल की सुरक्षा में लगे गार्ड्स ने एक बिल्ली को देखा जो मेन गेट पारकर कैदियों की बैरकों की तरफ बढ़ रही थी। गार्ड ने ध्यान दिया कि बिल्ली की पीठ से कुछ बंधा है। उसने तुरंत अपने साथियों को सतर्क किया और काफी मशक्कत के बाद बिल्ली पकड़ी गई।
विज्ञापन



जेल अधिकारी उस समय अचंभित रह गए जब उन्होंने बिल्ली की पीठ पर बंधे सामान पर गौर किया। बिल्ली की पीठ पर टेप की मदद से जेल काटने के औजार जैसे लोहा काटने की आरी, मोबाइल फोन, हैडफोन, मोबाइल चार्जर, बैटरी और अन्य सामान बंधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि इससे साफ हो गया है कि या तो कोई जेल तोड़ने की कोशिश कर रहा है या फिर जेल से बाहर संपर्क साधने में लगा है। तुरंत अधिकारियों ने जेलों की तलाशी लेनी शुरू कर दी। पुलिस हर कैदी को संदिग्ध मानकर चल रही है। जेल प्रवक्ता ने कहा कि यह पहला अनोखा मामला है जब किसी कैदी ने बिल्ली की मदद से जेल तोड़ने की साजिश रची है। उसने बताया कि चूंकि बिल्ली तो पूछताछ में किसी का नाम नहीं बता सकती इसलिए हर कैदी संदिग्ध है। 


पकड़े जाने के बाद बिल्ली को एनिमल डिसीज होम भेज दिया गया है और बिल्ली से जब्त सामान को फोरेंसिक लेब में भेजा गया है। जेल प्रशासन को उम्मीद है कि इससे कैदी तक पहुंचने में कुछ मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed