फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   caroline wozniacki mimics Serena Williams on court

कैरोलीन ने टीशर्ट में डाला तौलिया और...

Tue, 11 Dec 2012 12:20 PM IST
साओ पाउलो।
साओ पाउलो। Updated Tue, 11 Dec 2012 12:20 PM IST
विज्ञापन
caroline wozniacki mimics Serena Williams on court

टेनिस का मैच चल रहा हो और महिला खिलाड़ी अजीबोगरीब हरकतें करने लगे तो दर्शक शोर मचाने के अलावा कुछ नहीं करेंगे। कुछ ऐसा ही ब्राजील में एक प्रदर्शनी मैच के दौरान हुआ जब पूर्व विश्व नंबर वन टेनिस प्लेयर डेनमार्क की कैरोलीन वोजनियाकी को न जाने क्या सूझा कि उन्होंने कोर्ट पर ही अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स के साइज का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


दरअसल इस प्रदर्शनी मैच में कैरोलीन का मुकाबला रूसी टेनिस स्टार मारिया शारापोवा से था लेकिन कैरोलीन का ध्यान मैच जीतने पर कहां था। वह तो घर से कुछ और ही सोचकर आई थीं। मैच के दौरान उन्होंने अचानक अपनी टी शर्ट के अंदर एक तौलिया डाल दिया और फिर लगीं अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम के साइज का मजाक उड़ाने।
विज्ञापन


डेनमार्क की इस टेनिस सनसनी की हरकतों का मैच देखने आए लोगों ने भी खूब मजा लिया। दर्शकों के बीच कैरोलीन के बॉयफ्रेंड रोरी भी मौजूद थे। वह भी अपनी प्रेमिका की इन अदाओं पर मुस्कुराते रहे। कैरोलीन तौलिए को टीशर्ट में डालकर खेलती रहीं। बीच-बीच में वह लोगों के साथ कभी मस्ती करतीं तो कभी सेरेना विलियम्स की नकल उतारते हुए अजब-गजब पोज देतीं। जाहिर है कैरोलीन ने यह मैच जीतना नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शारापोवा ने उन्हें इस मैच में 6-2,7-6 से हरा दिया। मैच शारापोवा ने जीता, लेकिन खुश कैरोलीन नजर आ रही थीं। अपने इस मजाक पर कैरोलीन का कहना था, मुझे यहां के लोग बहुत पसंद आए। वह खुले दिमाग के हैं और उन्होंने खूब मस्ती की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed