{"_id":"ccda441c795635fcb00856b472797600","slug":"cancer-victim-loses-nose-on-trip-to-dentist","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहीं-कहीं गिर गई है मेरी नाक, कोई तो ढूंढ दो","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
यहीं-कहीं गिर गई है मेरी नाक, कोई तो ढूंढ दो
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 08 Sep 2013 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने लोगों को ये तो कहते सुना होगा कि उनका बटुआ खो गया है या फिर फलां सामान खो गया है। लेकिन क्या कभी किसी की नाक खोने के बारे में सुना है?
विज्ञापन
भले ही ये पढ़कर आप थोड़े चौंक गए हों लेकिन ये सच है। मिरर की खबर के अनुसार, सिरिल ओसमेंट नाम के एक शख्स ने लोगों से उसकी नाक खोजने की अपील की है।
विज्ञापन
दरअसल सिरिल कैंसर के मरीज हैं और इस वजह से उनकी पूरी नाक ही गल गई। जिसकी जगह वो नकली नाक पहनने लगे। एक दिन जब वो डेंटिस्ट के पास जा रहे थे तो उसी दिन उनकी नाक कहीं रास्ते में गिर गई।
विज्ञापन
1500 पौंड वाली उनकी नाक को खोजने की बहुत कोशिश की गई लेकिन वो नहीं मिली और अब सिरिल ने लोगों से अपील की है कि वो उसकी नाक खोलज दें।
सिरिल का कहना है कि जब उनकी अपनी नाक खोई तो वो बहुत हताश हो गए थे लेकिन अस्पताल की तरफ से उन्हें ये नाक दी गई। अब दोबारा इसके खोने से वो सदमे में हैं और चाहते हैं कि उन्हें एक और नाक दी जाए।