फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Cancer Diagnosis in only 20 miniutes

बस 20 मिनट में जान लो अपने जानलेवा दुश्मन का राज

Sat, 03 Nov 2012 03:42 PM IST
लंदन।
लंदन। Updated Sat, 03 Nov 2012 03:42 PM IST
विज्ञापन
Cancer Diagnosis in only 20 miniutes
कुछ बीमारियां ऐसी होती है जिनके बारे में कहा जाता है कि भगवान दुश्मन को भी न दे। ऐसी ही एक बीमारी है कैंसर। जब तक पता चले तब तक कैंसर इस स्टेज पर आ जाता है कि जिंदगी का बचना मुश्किल होता है। लेकिन अब ऐसा होने के चांस कम होंगे। ब्रिटेन के वैज्ञानिक विश्व का पहला ऐसा उपकरण विकसित कर रहे हैं, जिससे महज 20 मिनट में कैंसर की जांच की जा सकेगी। साथ ही जरूरी उचित दवा की पहचान भी की जा सकेगी।
विज्ञापन


‘ट्यूमर प्रोफाइलर’ की मदद से डॉक्टर, नर्स और यहां तक कि फार्मासिस्ट भी सभी प्रकार के ज्ञात कैंसरों की पहचान कर पाएंगे। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि अगले तीन साल के भीतर इस उपकरण का ब्रिटेन में प्रयोग होने लगेगा। न्यूकेस्टल यूनिवर्सिटी, शेफिल्ड यूनिवर्सिटी और निजी कंपनी क्वांटूएमडीएक्स साथ मिलकर यह उपकरण विकसित कर रहे हैं। वैज्ञानिकों का दावा है कि इस उपकरण से कैंसर का उचित और तेजी से जांच करने की प्रक्रिया पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन


उनकी मानें तो ‘ट्यूमर प्रोफाइलर’ में विश्व भर के कैंसर पीड़ित एक करोड़ 20 लाख लोगों की उम्र बढ़ाने की क्षमता है। इससे शल्य चिकित्सकों को अधिकांश ट्यूमरों को तुरंत हटाने और किसी खास तरह के कैंसर के लिए जरूरी इलाज बताने में मदद मिलेगी। न्यूकेस्टल यूविर्सिटी के शोधकर्ता जॉन बर्न ने बताया कि इस उपकरण में ट्यूमर के डीएनए की जांच कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि रोगियों को बिना देरी के उचित इलाज मुहैया कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed