{"_id":"305e7c6a-7d74-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"bycycle-that-is-costly-than-moterbike-and-even-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह भाई वाह, कार से महंगी सेवन गियर साइकिल","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
वाह भाई वाह, कार से महंगी सेवन गियर साइकिल
लुधियाना।
Updated Sat, 23 Feb 2013 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी कभी छोटी चीजों की खूबियां उसे महंगी चीजों से ज्यादा महंगा कर देती हैं। ऐसा ही कुछ लुधिया में शुरू हुए इंडिया इंटरनेशनल में एक अनोखी साइकिल के साथ हो रहा है। सेवन गियर वाली ये साइकिल नैनो से भी ज्यादा कीमत की बताई जा रही है।
एक्सपो में एक साइकिल ऐसी भी है जो नैनो कार से भी महंगी है। डेढ़ लाख रुपये कीमत की यह साइकिल सबके आकर्षण का केंद्र बनी है। इसे यहां हीरो इको टैक लिमिटेड की ओर से प्रदर्शनी में रखा गया है। फिलहाल इसे ताइवान में तैयार करवा कर कंपनी द्वारा 22 देशों में निर्यात कर रही है। ए-2-बी की इस मोटो साइकिल में कई खूबियां हैं। इस सेवन गियर साइकिल में 24 वोल्ट की बैटरी लगी ही जो साइकिल को गति में रखने में मदद करती है। यह पैडल मारने से ही चार्ज होती है।
साइकिल के फीचर
अधिकतम गति (बैटरी की मदद से) 15.5 किमी प्रति घंटा
रेंज -40 मील
बैटरी - अल्ट्रा मोटर 24 वोल्ट
गियर -7
वजन - 37 किग्रा।
हीरो इको टैक के मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव मुंजाल ने बताया कि ताइवान से मंगवा कर इस साइकिल को जापान और यूरोपीय देशों समेत विश्व के 22 देशों को निर्यात किया जा रहा है। विदेशों में इस साइकिल को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिलहाल इसे घरेलू बाजार में पेश करने की योजना नहीं है। निर्यातकों का कहना है कि विदेशी बाजार में इस साइकिल की काफी डिमांड है और यही सोचकर वो इस साइकिल का उत्पादन बड़े पैमाने पर करने की सोच रहे हैं।