{"_id":"ee6bb287a39d9bd7cff01f177f515c73","slug":"bus-starts-without-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूत या चमत्कार! बिना स्टार्ट किए सड़क पर चलने लगी बस","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
भूत या चमत्कार! बिना स्टार्ट किए सड़क पर चलने लगी बस
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 08 Aug 2013 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको बॉलीवुड फिल्म टार्जनः द वंडर कार याद है? अरे वही फिल्म जिसमें एक
विज्ञापन
कार बिना ड्राइवर के चालू हो जाती थी और शहरभर में घूमा करती थी।
ये फिल्म तो महज एक कल्पना थी लेकिन अहमदाबाद में बीते दिनों एक ऐसा ही वाकया सामने आया। जहां एक मिनी बस बिना किसी ड्राइवर के अपने आप चलने लगी।
इस अजीबोगरीब वाकये में बस ने करीब छह वाहनों को टक्कर मार दी और एक रेड़ी को तहस-नहस कर दिया। बाद में एक एसटी बस से टक्कर के बाद ही ये बस रूकी।
इस मिनी बस में न तो ड्राइवर था और न क्लीनर लेकिन गुजरात ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड की ये बस खुद ब खुद स्टार्ट होकर सड़क पर दौड़ने लगी।
सड़क पर बिना किसी नियंत्रण के दौड़ते हुए इस बस ने एक ऑटोरिक्शा और कार समेत छह वाहनों को टक्कर मार दी और सड़क किनारे बनीं एक दुकान को भी तबाह कर दिया। बस कंपनी के मालिक राजेश बंसल का कहना है कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है लेकिन वो खामियाजा भरने को तैयार हैं।
चश्मदीदों का कहना है कि बस खुद ब खुद ही स्टार्ट हो गई थी लेकिन तकनीकी रूप से ऐसा होना संभव नहीं है। बाद में जब सर्विस कंपनी ने बस को देखा तो उन्हें भी इसमें ऐसी कोई खराबी नजर नहीं आई।
पर चौंकाने वाली बात ये है कि ये बस पहले भी एकबार अपने आप स्टार्ट हो गई थी और एक एएमटीएस बस से टकराने के बाद ही रूकी थी। उस समय सबको लगा था कि ड्राइवर ने इंजन चालू छोड़ दिया होगा। लेकिन दोबारा हुई इस घटना ने सबको सकते में डाल दिया है।