{"_id":"da1e2766-6139-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"burglar-improvises-with-bucket-after-forgetting-mask","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब मुंह छिपाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
जब मुंह छिपाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Fri, 18 Jan 2013 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर काम को करने से पहले तैयारी जरूरी है। फिर चाहे आप चोरी ही क्यों न करने जा रहे हों। बिना तैयारी घर से निकले एक चोर के कुछ ऐसा हो गया कि उसे मुंह छिपाने के लिए बाल्टी का सहारा लेना पड़ा।
ये वाकया अमेरिकी प्रांत लुइसियाना के सिलिडेल इलाके में एक सीफूड रेस्टोरेंट हुआ जहां सीसीटीवी कैमरे में कैद चोरी की घटना बहुत मजेदार तरीके से दिखी। कैमरे में एक चोर बाल्टी से मुंह छिपाते दिखाई दिया। हालांकि बाद में चोर को पकड़ लिया गया लेकिन उसके बाल्टी द्वारा मुंह छिपाने के फुटेज इंटरनेट पर छा गए।
विज्ञापन
मेट्रो.को.यूके के मुताबिक 23 साल का रिचर्ड बाउड्रेयुक्त को जब तुरंत पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने अपने पुराने ऑफिस यानी नजदीक के सीफूड रेस्टोरेंट में चोरी करने का फैसला किया। इसके लिए वो रात में सीफूड रेस्टोरेंट के अहाते में घुस गया।
सिलिडेल पुलिस डिपार्टमेंट के अनुसार चोरी करने के लिए रिचर्ड पूरी तरह तैयार होकर आया था। मसलन उसने ग्लब्स पहने थे ताकि फिंगरप्रिंट न पड़े। ताला तोड़ने के लिए हर औजार उसके पास था। भागने के लिए उसने अच्छी क्वालिटी के स्पोर्ट्स शूज पहने थे। लेकिन रिचर्ड से एक भारी गलती हो गई। वो अपना मास्क घर ही भूल आया था
तभी उसे ध्यान आया कि इस रेस्टोरेंट में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। ऐसे में रिचर्ड को जब कुछ नहीं सूझा तो उसने पांच गैलन की एक बाल्टी सिर पर रख ली। इस बाल्टी को सिर पर रख कर वो चोरी करने के लिए इधर उधर घूमने लगा। हालांकि बाल्टी सिर पर रखने से पहले सीसीटीवी कैमरे रिचर्ड की सूरत को पहचान चुके थे। बाद में इन्हीं फुटेज के आधार पर पु्लिस ने रिचर्ड को गिरफ्तार कर लिया।