{"_id":"174296e6-589c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"building-collapsed-in-just-9-seconds-in-ujjain","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और महज 9 सेकेंड में ढह गई बिल्डिंग","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
...और महज 9 सेकेंड में ढह गई बिल्डिंग
उज्जैन/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 07 Jan 2013 01:00 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक तीन मंजिला बिल्डिंग सिर्फ 9 सेकेंड के अंदर धराशाई हो गई। रविवार शाम को यह बिल्डिंग अचानक हिलने लगी और देखते ही देखते ढह गई। इस बिल्डिंग की चपेट में आकर इसके पास की दो बिल्डिंग भी गिर गई। हालांकि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
उज्जैन में 2016 में सिंहस्थ स्नान बनाने के लिए बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने का कार्य चल रहा है। इसके तहत उज्जैन नगर निगम सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई बिल्डिंगों को गिराकर सड़कें चौड़ी करने का कार्य कर रहा है। नगर निगम ने छह महीने पहले इस सड़क पर बनी कई बिल्डिंगों को तोड़ा था।
विज्ञापन
रविवार को गिरी बिल्डिंग के गिरने की आशंका काफी समय से थी। इसी के चलते नगर निगम ने इसे खाली करवा लिया था, लेकिन नगर निगम के गिराने से पहले ही यह बिल्डिंग गिर गई। बिल्डिंग के गिरने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन