{"_id":"85b5a8b9527e09af87b01704c27e42dd","slug":"britain-to-export-pig-semen","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूअर पैदा करने के लिए हुई शुक्राणुओं की डील","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
सूअर पैदा करने के लिए हुई शुक्राणुओं की डील
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 06 Dec 2013 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो देशों के बीच उत्पादों का आयात-निर्यात कोई नई बात नहीं है और दुनिया के ज्यादातर मुल्कों के बीच इस तरह की व्यापारिक गतिविधियां जारी हैं। लेकिन जिस डील की बात यहां हो रही है, यह पूरी तरह अनोखा बिजनेस लगता है।
विज्ञापन
ब्रिटिश न्यूज पोर्टल मिरर के मुताबिक, ब्रिटेन और चीन के बीच एक बेहद अनोखी डील हुई है, जिसके तहत ब्रिटेन, चीन को वीर्य एक्सपोर्ट करेगा।
विज्ञापन
उल्टी गंगाः सांप को मारने के लिए चूहों को बनाया हथियार
विज्ञापन
हालांकि, ये इंसानी वीर्य नहीं, बल्कि सूअरों का वीर्य है। 4.5 करोड़ पाउंड की इस डील के तहत ब्रिटेन, चीन को सीमन निर्यात करेगा। रुपयों में यह संख्या अरबों में जाती है।
ये है शान की सवारी, देखें 6 चुनिंदा तस्वीरें
इस बेहद अजीबोगरीब डील के पीछे एक मुख्य वजह चीन में सूअरों के मांस की बढ़ती डिमांड है। चीन में सूअर का मांस (पोर्क) काफी चाव से खाया जाता है।
हैरतअंगेज! पैर कब्र में हैं और चेहरे पर बाप बनने की खुशी
आपको आश्चर्य जरूर होगा, लेकिन चीन में दुनिया के आधे सूअर हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर की किस्म अच्छी नहीं है। सूअरों की गुणवत्ता अच्छी करने के लिए ही चीन ने ब्रिटेन से वहां के सूअरों का वीर्य मंगाया है। ताकि अच्छी और उच्च गुणवत्ता वाले जानवर पैदा किया जा सके।
खून की नदी के बारे में सुना होगा, आज देख भी लीजिए!
ऐसा माना जा रहा है कि ये डील 2014 के मध्य तक शुरू हो जाएगी और पहली खेप भी उसी समय भेजी जाएगी।