फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   britain biggest sandwich contains one kilo of turkey

गजब, इतना बड़ा सैंडविच, खाओ तो जानें

Mon, 24 Dec 2012 12:02 PM IST
नई दिल्ली।
नई दिल्ली। Updated Mon, 24 Dec 2012 12:02 PM IST
विज्ञापन
britain biggest sandwich contains one kilo of turkey

क्रिसमस का मौका है और इस मौके पर अपना उत्साह दिखाने के लिए तरह तरह के कारनामे कर रहे हैं। इसी धुन में ब्रिटेन के एक शैफ ने देश का 'सबसे बड़ा सैंडविच' बनाया है। ये सैंडविच इतना बड़ा है कि इसे 20 लोग भरपेट खा सकते हैं। यानी कि क्रिसमस लंच के लिए इससे अच्छा तोहफा कुछ हो ही नहीं सकता।

विज्ञापन


मेट्रोडॉटयूकेडॉटको के अनुसार ब्रिटेन के मशहूर शेफ रिचर्ड हॉलिस ने ये बिग क्रिसमस सैंडविच बनाया है। हॉलिस के अनुसार इस सैंडविच में एक किलो टर्की (ब्रिटेन का मशहूर चिकन) डाला गया है। यही नहीं इसमे आलूस स्प्राउट्स, गाजर, पार्नस्रूप (पारंपरिक रूट्स) और आठ तरह के सॉसेज इस्तेमाल किए गए हैं। यह सब कुछ 800g की पावरोटी में बंद किए गए हैं।
विज्ञापन


शेफ के अनुसार इस सैंडविच को परोसने के साथ ही एक ब़ड़े कनस्तर रूपी बर्तन में सॉस रखे जाएंगे। हॉलिस का कहना है कि जाहिर तौर पर एक क्या दो तीन आदमी भी इतना बड़ा सैंडविच लंच नहीं कर पाएंगे। यह परिवार के लिए बनाया गया है ताकि पूरा परिवार क्रिससम का बड़ा जायका उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमतौर पर क्रिसमस के दौरान लोगों का वजन काफी बढ़ जाता है और इसकी वजह हैवी स्नेक्स है। इन दिनों में लोग वजन की चिंता छोड़कर हाई कैलोरी का लुत्फ उठाते हैं और मजे करते हैं। लेकिन इतना बड़ा सैंडविच कितनी कैलोरी लाद देगा, लोगों को इसका बिलकुल अंदाजा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed