फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Bride gets married wearing 200000 solid gold jewellery

सुनहरी शादी, पांच किलो सोने के जेवर पहन कर आई दुल्हन

Mon, 29 Oct 2012 01:48 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Mon, 29 Oct 2012 01:48 PM IST
विज्ञापन
Bride gets married wearing 200000 solid gold jewellery
शादी ब्याह में दुल्हन को सोने के जेवरात तो पहनाए ही जाते हैं। लेकिन जब शादी में पांच किलो सोने के जेवर पहनने को मिले तो दुल्हन के साथ साथ दूल्हा भी खुशी से उछल पड़ेगा। चीन के फुजेन प्रांत की लियु चेंग ने अपनी शादी के समारोह में पांच किलो खालिस सोने के गहने पहने। सोने की लकदक से भरे इस शादी समारोह की चर्चा पूरे प्रांत में हो रही है। परिवार के लोगों की मानें तो यहां जितना सोना लड़की को दिया जाता है, उसका भाग्य उतना ही प्रबल होता है।
विज्ञापन


फुजेन प्रांत में लिन हियु की पुत्री लियु चेंग का विवाह हुआ। इस दौरान स्टेज पर जब दुल्हन आई तो लोग देखते ही रह गए। चैंग ने पांच किलो से ज्यादा के जेवर पहने हुए थे। परिवार के मुताबिक सभी जेवर खालिस सोने के हैं और इन्हें जमा करने में कई साल लगे हैं। जेवरों की कीमत दो लाख डॉलर से भी ज्यादा बताई जा रही है। दुल्हन की मां ने बताया कि वो और उनके रिश्तेदार कई सालों से ये सोना एकत्र कर रहे हैं और अब जाकर उन्हें तसल्ली मिली है। उन्होंने कहा कि चूंकि दूल्हा पक्ष भी अच्छे खासे घर से है इसलिए इतना सोना वो जरूर देना चाह रही थी।
विज्ञापन


दुल्हन लियु ने सोने के दर्जनों कंगन पहनने के बाद कंगनों की माला गले में लटका रखी थी। गले में कई हार होने के बावजूद जब जेवर रह गए तो मां ने कंगनों को एक माला में पिरोकर दुल्हन के गले में पहना दिया। इतने सारे जेवर शरीर पर होने के कारण दुल्हन काफी धीरे धीरे चली। इन जेवरों में ब्रेसलेट, हार, अंगूठियां और कई सारे रत्न शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed