{"_id":"f864dc9d87533802e3cb7326340d3070","slug":"brazilian-man-to-marry-his-pet-goat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी से करेगा शादी, पर नहीं बनाएगा शारीरिक संबंध","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
बकरी से करेगा शादी, पर नहीं बनाएगा शारीरिक संबंध
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 08 Sep 2013 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का लड्डू, जो खाए वो पछताए और जो न खाए वो भी पछताए लेकिन अगर कोई बकरी से शादी करे तो?
विज्ञापन
आश्चर्य तो आपको जरूर हो रहा होगा लेकिन ये सच है। ब्राजील में एक शख्स बकरी से शादी करने जा रहा है। मेट्रो की खबर के अनुसार, पहले ये शख्स पत्थर तोड़ने का काम करता था।
74 वर्षीय अपारेसिडो कस्ताल्डो का कहना है कि वो और ज्यादा दिन अकेले नहीं रहना चाहते। इसलिए वो शादी करना चाहता है। उनकी बकरी का नाम कारमेलिता है।
जिसके लिए कस्ताल्दो ने अपनी पालतू बकरी से ही शादी करने का फैसला किया है। कस्ताल्दो का कहना है कि उन्हें लगता है कि कारमेलिता से शादी करने का फैसला उनके लिए बहुत अच्छा है। कारमेलिता न तो कुछ मांगती और न ही लड़ती है।
विज्ञापन
दिलचस्प बात ये है कि कस्ताल्दो के आठ बच्चे हैं और वो भी अपने पिता की शादी को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
कस्ताल्दो कहते हैं कि उन्हें कई लोगों ने बकरी से शादी न करने को कहा है लेकिन उन्हें अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है और ये शादी बिल्कुल उसी तरह से होगी जैसे कोई आम शादी होती है।
विज्ञापन
लेकिन कस्ताल्दो ने साफ कर दिया है कि उनके बीच कोई संबंध नहीं होगा। ये केवल अकेलापन दूर करने के लिए है।