दिमाग पर लगी गंभीर चोट, फिर बन गया मैथ्स जीनियस!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वो घूमने-फिरने वाला, बार जाने वाला और दोस्तों के साथ टहलने वाला एक आम नौजवान था जिसे बस अपने जिंदगी के पल मस्ती से बिताने में यकीन था।
उसे नहीं पता था कि उसका एक ऐसा ऐक्सिडेंट होने वाला है जिसके जो उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल कर रख देगा।
एक दिन अचानक वो एक रोड एक्सिडेंट का शिकार हो गया और उसके दिमाग में गंभीर चोटें आईं।
बच गया वो लेकिन..
ब्रेन इंजरी झेलने के बाद वो किसी तरह से बच गया। धीरे-धीरे उसने अपनी जिंदगी में वापस आने की सोची।
लेकिन वो चाहते हुए भी ऐसा नहीं कर सका। वो समझ ही नहीं पा रहा था कि ठीक होने के बावजूद उसका मन मस्ती-मजाक में क्यों नहीं लग रहा है।
फिर कुछ दिनों बाद उसे मैथ्स विषय पढ़ने में ज्यादा मजा आने लगा। दुर्घटना से पहले 22 साल का जेसन बाइक से इधर-उधर घूमने में ही बिता देता था।
पता चला लग गई है नई बीमारी
मैथ्स के तरफ बढ़ते हुए झुकाव को वो समझ नहीं पाया और इसके बारे में उसने डॉक्टर से पूछा।
जांच के बाद पता चला कि ऑपरेशन के बाद उसे अक्वायर्ड सेवेन्ट सिंड्रोम नाम की बीमारी हो गई है।
इस बीमारी में ऑपरेशन के बाद लोगों का झुकाव मैथ्स, म्यूजिक या फिर आर्ट की तरफ हो जाता है।
फिर वो शख्स उससे चाह कर भी दूर नहीं रह पाता। जेसन को अपने मैथ्स इंट्रेस्ट का पता चला।
फिर क्या था, उसने जी जान से पढ़ाई करनी शुरू कर दी और देखते ही देखते वो मैथ्स जीनियस बन गया।
मिले कई इनाम
जेसन दुनिया के उन बेहद कम 40 लोगों की गिनती में शामिल हैं जिन्हें चोट लगने पर इस बीमारी के होने की वजह से वो और भी ज्यादा स्मार्ट बन गए हैं।
जेसन का कहना है कि उस दुर्घटना ने उनकी जिंदगी बदल कर रख दी। यही नहीं, उन्होंने बाद में मैथ्स पढ़कर कई प्रतियोगितांए जीतीं और फिर दुनिया भर का टूर भी किया।
अब जेसन दिमाग में बनने वाली लाइनों और तरंगों को आर्ट का चेहरा देकर, उन्हें बेचने का भी काम करते हैं।
ओएमजी की और खबरों के लिए क्लिक करें