यूट्यूब पर हिट हुआ वीडियो, तो खरीद ली 50 लाख की कार!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगी कार खरीदने के चक्कर में लोगों की उम्र गुजर जाती है। एक तय कीमत के बाद तो लोग खास तरह की कारें लेने का भी नहीं सोचते। लेकिन शायद किसी ने ठीक ही कहा है कि जहां चाह वहां राह।
इस लड़के की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। उसे हमेशा से लग्जरी कारों को शूट करना बहुत पसंद था।
वो हमेशा महंगी कारों को वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करता था।
बढ़े दर्शक और हुआ मशहूर
महज 23 साल का लड़का पॉल वैलेस लग्जरी कारों की यूट्यूब पर अपनी सीरीज को लेकर इतना मशहूर हो गया कि उसके पेज व्यू 65 मिलियन से भी ज्यादा पहुंच गए थे।
इतने ज्यादा पेज फैंन्स होने के बाद उसके पास लगभग 55000 सबस्क्राइबर्स बढ़ गए।
उससे पॉल की कमाई काफी ज्यादा हो गई। देखते ही देखते वो रातोंरात अमीर हो गया। उसके शौक ने ही उसे अमीर बना डाला।
खरीद ली सपनों की कार
हाल ही में पॉल अपने यूट्यूब के बाद सबसे ज्यादा चर्चे का कारण तब बने जब उसने पचास लाख रूपए की ऑडी आर 8 सीरीज की सुपर कार खरीद ली।
इस मौके पर पॉल ने कहा कि वो कारों की तस्वीरें और वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड करना सिर्फ एक शौक समझता था।
उसे कोई अंदाजा नहीं था वो एक दिन इसी शौक से इतना फायदे में आ जाएगा कि इतनी कम उम्र में ही महंगी गाड़ी को अपना सकने के काबिल हो जाएगा।
अगली कार पर है निशाना
पॉल अपने कारों के काम से इतने मौज में हैं कि उस शौक को ही अपना असली काम बनाने का सोच चुके हैं।
पॉल कहते हैं कि अब उनकी नजर अपनी ड्रीम कार लैंबोरजिनी ऐवनटेडोर है। इसलिए अब वो काम को लेकर और भी ज्यादा गंभीर हो गए हैं।
अरे गजब! गलत बातों के लिए भी ये मां नहीं कहती कभी 'ना'