अरे गजब! हवा में साइकिल चला लेता है ये शख्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वो अलग तरह की जिंदगी जीने में विश्वास रखता है। तभी तो उसने अभी तक दो ऐसे हैरान कर देने वाले काम किए हैं जिसके बारे में शायद कोई सोच भी नहीं सकता।
23 साल के इथन लसर ने कुछ समय पहले ही चार पेड़ की पर एक ट्री हाउस बनाया था। वो अपने बनाए हुए ट्री हाउस में ही रहता था।
लेकिन उसने ट्री हाउस बनाने से बाद अपने पेड़ वाले छत तक पहुंचने के लिए कोई सीढ़ी नहीं बनाई। उससे रोज वहां तक जमीन से 8.5 मीटर ऊपर पहुंचने में दिक्कत आती थी।
तो निकाला उपाय
इथन बड़े दिनों से अपने पेड़ वाले घर में पहुंचने के लिए राहें तलाश कर रहा था। एक दिन उसने ऊपर जाने के लिए एक अनोखा तरीका निकाल लिया।
इडाहो के सैनप्वांइट में रहने वाले इथन ने अपने ट्री हाउस से ही एक ऐलिवेटर बनाने की सोची।
उसने बड़ी ही आयानी से कुछ रस्सी और पुलीज की मदद से एक ऐलिवेटर बना लिया।
अब उड़ के जाता है वो
वो अपनी साइकिल के साथ और अपने साइकिल के बगैर बस खुदको ऐलिवेटर के टांग कर फिक्स कर देता है।
ऐलिवेटर उसे अपने आप ऊपर खींच लेता है। इस तरह से वो उड़ते हुए और पूरे आस-पास के हरे-भरे माहौल का नजारा लेते हुए ऊपर पहुंच जाता है।
हैरतअंगेज! मरने के बाद भी ये व्हेल ले सकती है हजारों जानें