{"_id":"cb9fa870-e2e1-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"boy-to-beauty-queen","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्द ही नहीं, 'गे' भी रह चुकी है ये खूबसूरत बला","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
मर्द ही नहीं, 'गे' भी रह चुकी है ये खूबसूरत बला
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 02 Jul 2013 03:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में तीन तरह के लोग हैं। मर्द औरत और गे या लेस्बियन। लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि कोई शख्स अपने एक ही जीवन में ये तीनों रूप जी ले।
विज्ञापन
अब जरा इस चेहरे को गौर से देखिए। इसे देखकर आप यही सोचेंगे कि बड़ी ही खूबसूरत औरत है। लेकिन सच्चाई ये है कि ये औरत ही नहीं मर्द और गे भी रह चुकी है।
मेट्रो की खबर के मुताबिक, इस फोटो में नजर आने वाली ये खूबसूरत लड़की दरअसल साल 2010 में लड़की बनी है।
विज्ञापन
हैरत में पड़ गए न? चौंकिए मत डैनी सेंट जेम्स हाल में ही लड़की बनी हैं। असल में डैनी पैदाइशी लड़का है और उस वक्त उनका नाम डैनियल था। लेकिन साल 2010 में वो लड़की बन गई और अब पहली बार एक सौंन्दर्य प्रतियोगिता में हिस्सा भी लेने जा रही है।
विज्ञापन
चेहरे में भरा खाने का तेल
आप सोच रहे होंगे लड़का होने में कौन सी परेशानी थी जो डैनी ने अपना लिंग बदलवा लिया। इस बाबत डैनी कहती है कि उन्हें लगता है कि लड़का होने के बजाय लड़की होना ज्यादा आरामदेह है।
हालांकि लड़की जैसे रहने का शौक उन्हें बचपन से था। जिस उम्र में लड़के बैट-बॉल खेलते हैं वो गुड़िया से खेलती थी। एक समय में वो 'गे' भी रह चुकी हैं। इस बारे में उनके परिवार को भी पता थी।
उत्तरी लंदन के कैमडेन में एक नाइटक्लब में बतौर मैनेजर काम करने वाली डैनी कहती हैं कि उनका सपना है कि वो मिस डायमंड क्वीन बनें।
डैनी अपने पर्स में अपने बचपन की एक फोटो हमेशा रखती हैं। इससे उन्हें काफी सुकून मिलता है कि उन्होंने काफी लंबा सफर तय कर लिया है।
बचपन में ऐसी दिख्ाती थीं डैनी