{"_id":"1f632b40bc343d14b3c8519b1e9269fa","slug":"boy-tears-their-life-savings","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चे ने फाड़ डाली मां-बाप की जिंदगीभर की कमाई","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
बच्चे ने फाड़ डाली मां-बाप की जिंदगीभर की कमाई
Updated Sat, 04 Jan 2014 03:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस घर में छोटे बच्चे होते हैं वहां सामान की तोड़-फोड़, किताबों और कागजों की दुर्गत होना आम बात है।
अक्सर मां-बाप ऐसी स्थिति में बच्चे को कोई पुरानी किताब या फिर बेकार पेपर दे देते हैं ताकि वो उसके साथ ही व्यस्त रहे और कोई नुकसान भी न हो। लेकिन इस बच्चे की शैतानी ने उसके मां-बाप की जिंदगीभर की कमाई को बर्बाद कर दिया।

क्या है पूरा मामला
घटना चीन की है, जहां एक परिवार ने अपने बच्चे को पुरानी किताबें दे रखी थीं। जिसे वो फाड़े भी तो कोई नुकसान न हो।
लेकिन उनका ये फैसला खुद उन्हीं के लिए काफी महंगा पड़ा और इस बच्चे ने उनकी जीवनभर की पूंजी को स्वाहा कर दिया।
लेकिन उनका ये फैसला खुद उन्हीं के लिए काफी महंगा पड़ा और इस बच्चे ने उनकी जीवनभर की पूंजी को स्वाहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्तर के नीचे थे पैसे
चार साल के इस बच्चे को उसकी मां लियू फैन ने बेडरूम में अकेला छोड़ रखा था। वो खुद घर के किसी दूसरे कोने में काम कर रही थी।
इसी बीच बच्चे की नजर बिस्तर के नीचे पड़े एक बॉक्स पर गई। उसी बक्से में इस दंपति ने अपने सारे पैसे रख रखे थे।
इसी बीच बच्चे की नजर बिस्तर के नीचे पड़े एक बॉक्स पर गई। उसी बक्से में इस दंपति ने अपने सारे पैसे रख रखे थे।
सारे नोट फाड़ डाले
बच्चे को एहसास भी नहीं था कि उसके हाथ में कोई पुरानी किताब नहीं बल्कि उसके मां-बाप की कमाई है। उसने पुरानी किताबों की ही तरह इन नोटों को भी फाड़ना शुरू कर दिया और कुछ ही देर में पूरे कमरे में नोट के टुकड़ बिखेर डाले।
मिल गया मददगार
फैन बताती हैं कि उनके बच्चे को किताबें फाड़ना बेहद पसंद है। कमरे से पेपर फटने की आवाज आ रही थी लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थीं ऐसा कुछ भी हो सकता है।
डेली मेल की खबर के अनुसार, वैसे उन्हें एक बैंक से मदद मिल गई है। जो उनकी इन नोटों के बदले उन्हें नए नोट देगी। इस मदद से फैन को काफी राहत मिली है।
डेली मेल की खबर के अनुसार, वैसे उन्हें एक बैंक से मदद मिल गई है। जो उनकी इन नोटों के बदले उन्हें नए नोट देगी। इस मदद से फैन को काफी राहत मिली है।