फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   boy tears their life savings

बच्चे ने फाड़ डाली मां-बाप की जिंदगीभर की कमाई

Sat, 04 Jan 2014 03:18 PM IST
Updated Sat, 04 Jan 2014 03:18 PM IST
विज्ञापन
boy tears their life savings
जिस घर में छोटे बच्चे होते हैं वहां सामान की तोड़-फोड़, किताबों और कागजों की दुर्गत होना आम बात है।
विज्ञापन


अक्सर मां-बाप ऐसी स्थिति में बच्चे को कोई पुरानी किताब या फिर बेकार पेपर दे देते हैं ताकि वो उसके साथ ही व्यस्त रहे और कोई नुकसान भी न हो। लेकिन इस बच्चे की शैतानी ने उसके मां-बाप की जिंदगीभर की कमाई को बर्बाद कर दिया।

क्या है पूरा मामला

boy tears their life savings
घटना चीन की है, जहां एक परिवार ने अपने बच्चे को पुरानी किताबें दे रखी थीं। जिसे वो फाड़े भी तो कोई नुकसान न हो।

लेकिन उनका ये फैसला खुद उन्हीं के लिए काफी महंगा पड़ा और इस बच्चे ने उनकी जीवनभर की पूंजी को स्वाहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिस्तर के नीचे थे पैसे

boy tears their life savings
चार साल के इस बच्चे को उसकी मां लियू फैन ने बेडरूम में अकेला छोड़ रखा था। वो खुद घर के किसी दूसरे कोने में काम कर रही थी।

इसी बीच बच्चे की नजर बिस्तर के नीचे पड़े एक बॉक्‍स पर गई। उसी बक्से में इस दंपति ने अपने सारे पैसे रख रखे थे।
विज्ञापन

सारे नोट फाड़ डाले

boy tears their life savings
बच्चे को एहसास भी नहीं था कि उसके हाथ में कोई पुरानी किताब नहीं बल्कि उसके मां-बाप की कमाई है। उसने पुरानी किताबों की ही तरह इन नोटों को भी फाड़ना शुरू कर दिया और कुछ ही देर में पूरे कमरे में नोट के टुकड़ बिखेर डाले।

मिल गया मददगार

boy tears their life savings
फैन बताती हैं कि उनके बच्चे को किताबें फाड़ना बेहद पसंद है। कमरे से पेपर फटने की आवाज आ रही थी लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थीं ऐसा कुछ भी हो सकता है।

डेली मेल
की खबर के अनुसार, वैसे उन्हें एक बैंक से मदद मिल गई है। जो उनकी इन नोटों के बदले उन्हें नए नोट देगी। इस मदद से फैन को ‌काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed