{"_id":"fb69cd4db07b4ddca1c21336c1f42161","slug":"boy-stuns-doctors-with-ability-to-see-in-darkness","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानवर नहीं है पर अंधेरे में भी साफ देख सकता है ये","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
जानवर नहीं है पर अंधेरे में भी साफ देख सकता है ये
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 09 Sep 2013 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बच्चे की काबिलियत ने डॉक्टरों को भी सकते में डाल दिया है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि जिस अंधेरे में हाथ को हाथ नहीं सूझता है, ये बच्चा उस अंधेरे में चीजें कैसे देख पाता है?
विज्ञापन
दिलचस्प बात ये है कि इस बच्चे की आंखें रात में बिल्ली की तरह चमकती हैं। अफ्रीका न्यूज पोस्ट की खबर के अनुसार, नोंग योहुई की विचित्र आंखों के बारे में डॉक्टर को तब पता चला, जब उसके पिता उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
दक्षिणी चीन के दाहुआ प्रांत के अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों ने नोंग की आंखों का परीक्षण किया। डॉक्टरों ने पाया कि नोंग घुप्प अंधेरे में भी पढ़ सकता है।
नोंग के इसी अजीबोगरीब बर्ताव की वजह से उसका नाम विश्व रिकॉर्ड में भी दर्ज है। वो अकेला ऐसा इंसान है जो अंधेरे में भी देख सकता है और वो भी बिना किसी परेशानी के।
विज्ञापन
हालांकि, जानवरों में टेपिटम ल्यूसिडम कोशिकाओं की परत की वजह से वो अंधेरे में देख सकते हैं, लेकिन किसी इंसान के साथ ऐसा होना आश्चर्य से कम नहीं है।
नोंग की ये विचित्र दृष्टि आस-पास के इलाके में ही नहीं दुनियाभर में चर्चा का विषय है।