फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   boy saved by kangaroo

मां बनकर कंगारू ने बचाई बच्चे की जान

Sat, 10 Aug 2013 07:34 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 10 Aug 2013 07:34 AM IST
विज्ञापन
boy saved by kangaroo

कुछ समय पहले एक खबर आई थी, जिसमें एक कुत्ते ने तीन साल की एक लड़की की जान बचाई थी और इस बार जान बचाने वाला एक कंगारू है।

विज्ञापन


सात साल का बच्चा सिमोन क्रगर अचानक से ऑस्ट्रेलिया के डीप क्रीक कंजरवेशन पार्क से गायब हो गया। बच्चे का कहना है कि वो रातभर एक कंगारू के साथ रहा और उस कंगारू ने रातभर उसकी देखभाल की।

बच्चे का कहना है कि रात को ठंड काफी थी, लेकिन कंगारू उसके पास ही सो गया जिससे उसे कुछ गर्माहट मिलती रही।

मॉडल नहीं कंगारू भी बनाते हैं डोले
विज्ञापन


डेलीमेल की खबर के मुताबिक, उस दिन सिमोन अपने परिवार के साथ लंच करने पार्क में आया हुआ था। लेकिन एक छोटे कंगारू का पीछा करते-करते काफी दूर निकल आया और रास्ता भटक गया। वह वापस लौट नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात काफी हो चुकी थी और उसी के साथ ठंड भी बढ़ती ही जा रही थी। लेकिन तभी एक कंगारू सिमोन के पास आया और सिमोन उसी के साथ सो गया। लगभग 24 घंटे बाद एक हेलीकॉप्टर ने सिमोन को खोज निकाला।

कुछ खरोंचे के अलावा सिमोन पूरी तरह से ठीक था। सिमोन की मां लिंडा का कहना है कि ये किसी चमत्कार से कम नहीं। जब उन्होंने सिमोन की जैकेट उतारी तो उसमें कंगारू के रोए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed