{"_id":"08e329c4-b7d5-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"boy-killed-mother-after-attempting-to-rape-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगी मां से रेप की कोशिश, कलयुगी बेटे ने ले ली जान","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
सगी मां से रेप की कोशिश, कलयुगी बेटे ने ले ली जान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Wed, 08 May 2013 05:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां और बेटे के रिश्ते को कलंकित करने वाली इस खबर को पढ़कर आप भी उफ्फ किए बिना नहीं रह पाएंगे।
विज्ञापन
अमेरिका के ओसेज प्रांत में एक बेटे ने अपनी सगी मां के साथ बलात्कार का प्रयास असफल होने पर उसे मौत के घाट उतार दिया।
डेली मेल की खबर के मुताबिक परीक्षा में कम नंबर आने की वजह से मां ग्रेचेन क्रूक्स ने 13 साल के बेटे नोआह क्रुक्स के वीडियो गेम खेलने पर पाबंदी लगा दी थी।
अपना पसंदीदा वीडियो गेम जब्त हो जाने की बात से 13 साल का नोआह काफी नाराज था और इसी गुस्से में उसने अपनी मां को 22- राइफल से भून डाला।
हैरतअंगेज बात ये रही कि खून करने के बाद नोआह ने खुद ही हेल्पलाइन 911 पर फोन करके ऑपरेटर को सब कुछ बता दिया। दस मिनट तक चली इस बातचीत में उसने ऑपरेटर से कहा "मैंने अपनी मां को मार डाला। मैं मारना नहीं चाहता था लेकिन यह हो गया। मैंने उनके साथ बलात्कार की भी कोशिश की।"
विज्ञापन
उसे हिरासत में लेने वाले अधिकारियों का कहना है कि उस वक्त न तो वह रो रहा था और न ही दुखी था।
अदालत में मां के रेप और कत्ल के आरोप में नोआह पर मुकदमा चल रहा है।
वहीं दूसरी ओर नोआह के वकील का कहना है कि घटना के समय वह पूरे होश में नहीं था। सुनवाई के दौरान कोर्ट में ऑपरेटर द्वारा रिकॉर्ड किया नोआह का इकबालिया बयान सुनाया गया।
विज्ञापन
मौके पर सबसे पहले पहुंचे अधिकारियों के मुताबिक ग्रेनेच की लाश फर्श पर अर्द्घनग्न हालत में पड़ी हुई थी और उसके बगल में ही राइफल रखी हुई थी।