{"_id":"4b68afec-7a51-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"boy-get-suicide-after-tense-as-mobile-break","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगा मोबाइल टूटने का अफसोस, उठाया ऐसा कदम...","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
महंगा मोबाइल टूटने का अफसोस, उठाया ऐसा कदम...
नोएडा।
Updated Tue, 19 Feb 2013 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मोबाइल किसी की जान भी ले सकता है, ये सोचना जरा मुश्किल लगता है। लेकिन मोबाइल ने एक मासूम की जिंदगी को निगल ही लिया। मोबाइल की दुकान पर काम सीख रहे किशोर के हाथों मोबाइल क्या टूटा, दुकानदार ने उसका जीना मुहाल कर दिया। दुकानदार की धमकी से सहमे किशोर ने अपने घर में फांसी लगा ली।
विज्ञापन
मामला नोएडा के सेक्टर-9 का है। यहां शीशपाल का 14 साल का बेटा नीरज कक्षा सात का छात्र था। वह रंजीत शाह की दुकान पर मोबाइल रिपेयरिंग का काम सीख रहा था। दो दिन पहले उसके हाथ से एक महंगा मोबाइल टूट गया। रंजीत ने नीरज पर मोबाइल की कीमत देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि दबाव कम करने के लिए नीरज के परिजनों ने कुछ पैसे तो दे दिए, लेकिन रंजीत ने तीन हजार रुपये और मांगे। रुपये न देने पर उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जाने लगी। नीरज इस बात से काफी परेशान रहने लगा और अंतत: उसने अपने घर में ही फांसी लगा ली।
विज्ञापन
परिजनों ने दुकानदार के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया है। थाने से अदालत ले जाने के दौरान मृतक नीरज के परिजनों ने पुलिस कस्टडी से आरोपी को छुड़ा कर पीटने का प्रयास किया। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम खुलवाया। आरोपी का कहना है कि नीरज उसके यहां नौकरी नहीं करता था, लेकिन उसकी नोक-झोंक जरूर हुई थी।