{"_id":"47bb11669775894c1fb988fa33d354ba","slug":"boy-found-inside-spinning-washing-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉशिंग मशीन में धुलने के बाद भी बचा आठ साल का बच्चा","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
वॉशिंग मशीन में धुलने के बाद भी बचा आठ साल का बच्चा
इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 09 Aug 2013 03:01 PM IST
विज्ञापन
कुछ दिन पहले हमने आपको खबर दी थी कि एक बिल्ली वाशिंग मशीन में आठ घंटे तक पड़ी रही फिर भी जिंदा बच गई लेकिन इस बार का मामला तो और भी हैरत में डालने वाला है।
विज्ञापन
क्रेजीन्यूज24 के अनुसार,मामले की जांच कर रही पुलिस भी ये नहीं समझ पा रही है कि बच्चा वाशिंगमशीन में गया कैसे? जबकि मशीन चालू थी और पानी से लबालब भरी हुई थी।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया में एक बच्चे को वॉशिंग मशीन से निकाला गया है। जब बच्चे को निकाला गया तो वो अपने होश में नहीं था।
आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अब उसकी हालत स्थिर है लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि उसे काफी आघात लगा है। जब पुलिस ने बच्चे के पिता से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बच्चे की मां बाजार गई हुई थी और वो खुद बगीचे में काम कर रहा था।
विज्ञापन
काफी समय तक जब बच्चे की आहट नहीं आई तो पिता ने बच्चे को खोजना शुरू किया। काफी खोजने पर भी जब बच्चा नहीं मिला। फिर उनकी नजर वाशिंग मशीन पर गई और देखा कि वो वहीं है।
उसका सिर पानी के अंदर था और वो कपड़ों से घिरा हुआ था। फिलहाल तो पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि बच्चा चलती मशीन में गया कैसे। पुलिस को बच्चे के मां-बाप पर भी शक है।