{"_id":"b53ea3d59a0138b0336c7195a7dec646","slug":"boy-digging-for-worms-find-loaded-handgun","type":"story","status":"publish","title_hn":"गया था कीड़ा खोदने, लौटा हाथ में बंदूक लेकर","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
गया था कीड़ा खोदने, लौटा हाथ में बंदूक लेकर
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 01 Aug 2013 07:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ साल का ये छोटा बच्चा गया तो था बगीचा साफ करने लेकिन जब लौटा तो उसके हाथ में एक कारतूस भरी बंदूक थी।
विज्ञापन
हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, उत्तरी एरिजोना में जब ये बच्चा अपने बगीचे से कीड़े निकाल रहा था तभी उसके हाथ में एक ठोस चीज टकराई। जब उसने उसे निकाला तो वो एक पिस्तौल थी। जिसके साथ एक गोली भी थी।
पुलिस ने .38 स्टेनलेस स्टील की क्षमता वाली ये रिवॉल्वर एक प्लास्टिक बैग में रखी हुई थी। उसके साथ एक गोली भी थी। पुलिस का कहना है कि पिस्तौल को देखकर लगता है कि किसी ने जानबूझकर बंदूक को इस तरह छिपाया था कि वो जब लौटकर आए तो उसे पिस्तौल आसानी से मिल जाए।
विज्ञापन
घरवालों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्हें नहीं पता कि वो बंदूक कहां से आई और किसने उसे वहां छिपाया। पुलिस अपने साथ पिस्तौल लेकर गई भी कि उसके नंबर से उसके मालिक का पता कर लेगी लेकिन उसे कोई कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन