{"_id":"6529ce3e-5a35-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"boneyard-brewery-launches-beer-for-dogs","type":"story","status":"publish","title_hn":"आ गई कुत्तों के लिए 'स्पेशल बीयर'","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
आ गई कुत्तों के लिए 'स्पेशल बीयर'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Wed, 09 Jan 2013 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इंसान तो बीयर के दीवाने हैं ही लेकिन जल्द ही कुत्ते भी बीयर पीते देखे जा सकेंगे। ऑरेगन सिटी में बीयर कंपनी बोनेयार्ड ब्रेबेरी ने कुत्तों के लिए स्पेशल बीयर लांच की है। कहा जा रहा है बीयर इंडस्ट्री में बढ़ती प्रतियोगिता को देखते हुए कंपनी ने नया टारगेट खोजा है। देखना ये है कि कुत्तों को बोनेयार्ड ब्रेबेरी की ये बीयर कितनी पसंद आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरेगन प्रांत की सिटी ऑफ बैंड में बीयर कंपनी ने कुत्तों की स्पेशल बीयर डेव्ड ग्रॉग को लांच किया है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि इंसान के वफादार साथी के लिए यह बीयर काफी स्वास्थ्यवर्धक है और इसे बतौर लिक्विड और खाने के साथ मिलाकर कुत्तों को दिया जा सकता है। कुत्ते चाहें तो इसे बॉटल से भी पी सकते हैं। यागी अब कुत्ते भी पेग ले सकेंगे।
मेट्रो.यूके.इन के अनुसार बोनेयार्ड का कहना है कि इस बीयर में अल्कोहल नहीं है, इसमें वेजिटेबल, मसाले, शहद, जिंजर और चिनामोन मिलाया गया है। इसे पीते ही कुत्तों को सुकून होता है और शरीर में रक्त संचार तेज हो जाता है।
कुत्तों की स्पेशल बीयर का आइडिया बोनेयार्ड के टेस्टर डेनियल कीटन का है। कीटन का कहना है कि उनका अपना कुत्ता इस बीयर का इतना दीवाना है कि पूरी बोतल गटक जाता है।
कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि लोग बीयर का लेबल देखकर हैरान होते हैं और फिर पूछते हैं - क्या ये वाकई कुत्तों के लिए है!