फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   bollywood on screan pairs popular for their love

दुनिया को प्यार सिखाया, पर खुद को रास न आया

Wed, 13 Feb 2013 10:00 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Wed, 13 Feb 2013 10:00 AM IST
विज्ञापन
bollywood on screan pairs popular for their love
वेलेंटाइन डे करीब है और ऐसे में प्यार के उन दीवानों को भी याद कर लिया जाए जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर प्यार को नए आयाम दिए। इन्हीं की बदौलत युवा दिलों में प्यार की कलियां फूटी और प्रेम दीवानों ने आहें भरना सीखा। विडंबना ही है कि इन्होंने अपनी ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री से दूसरों को प्यार करना सिखाया लेकिन खुद कभी अपने प्यार को साकार न कर पाए। ऐसे ही कुछ बड़े सितारों की अधूरी प्रेम कहानी।
विज्ञापन


दिलीप कुमार-मधुबाला
दोनों को साथ साथ काम करते करते प्यार हो गया और दिलीप साहब तो उनसे शादी करने पर ही आतुर हो गए पर परिवार की नाराजगी की वजह से ऐसा हो ना सका। दरअसल मधुबाला के पिता नहीं चाहते थे कि वो दिलीप कुमार से नजदीकियां बढ़ाए। दोनों के प्यार से ज्यादा दोनों के अलग होने के बाद एक-दूसरे पर बनाई गई फिल्में ज्यादा प्रसिद्ध रहीं। बाद में दिलीप कुमार ने सायरा बानो से शादी कर ली और मधुबाला ने किशोर कुमार से। कहा जाता है कि प्यार टूटने के बाद दोनों के बीच की तल्खियां इतनी बढ़ गई थी कि दोनों एक दूसरे के सामने आने से भी कतराते थे।
विज्ञापन


गुरुदत्त-वहीदा रहमान
गुरुदत्त ने अपनी पहली फिल्म में वहीदा रहमान को एक निगेटिव रोल देकर फिल्मों में ब्रेक दिया था। इस फिल्म के बाद वहीदा गुरुदत्त के दिलों दिमाग पर कुछ इस तरह से छाईं कि उन्होंने अपनी अगली कई फिल्में उन्हीं के साथ बनाई। प्यार के गुलदस्ते में खिलने वाला गुरुदत्त और वहीदा के प्यार का अंत बेहद निराशाजनक रहा। इनके प्यार को तो सबने पर्दे पर देखा पर दोनों की नजदीकियों की वजह से जो दूरियां बनीं उसे शायद कोई देख नहीं सका है। वहीदा का प्यार हासिल ना कर पाने से दुखी गुरुदत्त की आत्महत्या को आज तक इस अधूरी प्रेम कहानी से जोड़कर देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवानंद - सुरैया
दोनों एक दूसरे को बहुत चाहते थे, यह बात न केवल फिल्म इंडस्ट्री के लोग बल्कि फिल्मी दर्शक भी अच्छी तरह जानते थे। जीत फिल्म के सेट पर देव आनंद ने सुरैया से अपने प्यार का इजहार किया और सुरैया को तीन हजार रुपयों की हीरे की अंगूठी दी। सुरैया की नानी को ये रिश्ता नामंजूर था क्योंकि वो एक हिंदू-मुसलिम शादी के पक्ष में नहीं थीं। कहा जाता है कि उनकी नानी को फिल्म में देव आनंद के साथ दिए जाने वाले रोमांटिक दृश्यों से भी आपत्ति थी। वो दोनों की मोहब्बत का खुलकर विरोध करती थीं। यही नहीं बाद में उन्होंने देव आनंद का सुरैया से फोन पर बात करना भी बंद करवा दिया था। उन्होंने देव आनंद को सुरैया से दूर रहने की हिदायत दी और पुलिस में शिकायत दर्ज करने की धमकी तक दे डाली। नतीजतन दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इसके बाद दोनों ने एक भी फिल्म में साथ काम नहीं किया और ताउम्र सुरैया ने किसी से शादी नहीं की। कहा जाता है कि दोनों के अलग होने के फैसले के बाद सुरैया ने देव आनंद की दी हुई अंगूठी को समुद्र के किनारे बैठकर समुद्र में फेंक दिया। देव  ने कभी भी अपने और सुरैया के रिश्ते को किसी से छुपाया नहीं। अपनी किताब रोमांसिंग विद लाइफ में देव ने अपने और सुरैया के रिश्ते के बारे में भी बताया और यह बात भी लिखी कि सुरैया के साथ अगर जिंदगी होती तो वो कुछ और होती।

राज कपूर - नर्गिस
नर्गिस के साथ उनकी केमिस्ट्री जितनी शानदार पर्दे पर थी उससे कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ में। नर्गिस को लेकर राजकपूर के घर कम घमासान नहीं मचा। घर ही नहीं बाहर भी राजकपूर रसिया के रूप में बदनाम हो गए। हालत यह थी कि घर का खाना छोड़कर सेट पर राजकपूर नर्गिस की टिफिन का वेट किया करते थे। पृथ्वीराज कपूर किसी भी हालत में नहीं चाहते थे कि नर्गिस उनके घर की बहु बनकर आए लेकिन राजकपूर की दीवानगी के आगे वो बेबस थे। सब कुछ ठीक चल रहा था कि मदर इंडिया के सेट पर लगी एक भयावह आग की घटना ने सब कुछ बदल दिया। नर्गिस हमेशा के लिए सुनील दत्त की हो गईं।


अमिताभ- रेखा
बॉलिवुड में रेखा और अमिताभ की जोड़ी को जब जब पर्दे पर लोगों ने एक साथ देखा उन्हें दोनों की नजदीकियां ही सबसे ज्यादा दिखीं। मुकद्दर का सिकंदरए खून पसीनाए मिस्टर नटवर लाल जैसी फिल्मों में रेखा और अमिताभ ने एक साथ धूम मचाई। दोनों को ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन एक साथ देखना दर्शकों को बहुत पसंद था।  रेखा का प्यार इतना जबर्दस्त था कि जया क्या कोई भी अपने संबंधों की खैर मना सकता था। हालांकि तमाम ऐसे लोग हैं जो इस लव को इटरनल लव भी मानते हैं। लेकिन अमिताभ और जया की शादी और फिल्म सिलसिला के बाद दोनों के रास्ते बिलकुल जुदा हो गए। आज हालात यह हैं कि दोनों एक दूसरे से आंख भी नहीं मिलाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed