{"_id":"d0840da3e0917cfdebe176359d0e4344","slug":"body-parts-that-fell-from-the-sky","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैरतअंगेजः आसमां से कटे हुए हाथ-पैर की बारिश!","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
हैरतअंगेजः आसमां से कटे हुए हाथ-पैर की बारिश!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 07 Jan 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
पिछले दिनों जेद्दाह में एक अजीबोगरीब घटना हुई। इस नजारे को देखकर जहां स्थानीय लोग काफी डर गए वहीं पूरी दुनिया में ये चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
प्रकृति की इन खूबसूरत तस्वीरें आपने आज तक नहीं देखी होगी
विज्ञापन
दरअसल जेद्दाह में पिछले दिनों आसमान से मानव अंग बरसने लगे। डेली मेल की खबर के अनुसार, रेड सी सिटी पुलिस के प्रवक्ता नवफ बिन नसार अल बक ने बताया कि उनके विभाग को दोपहर करीब 2:30 बजे एक फोन आया।
विज्ञापन
फोन करने वाले ने बताया कि मुशरफा इलाके में चौराहे पर एक शख्स ने आसमान से मनुष्य के शरीर के अंग गिरते देखा है।
नौ महीने के प्रेगनेंट पिता ने दिया फूल सी बेटी को जन्म
वहीं पुलिस का मानना है कि किसी विमान के लैंडिंग गियर में कोई आदमी फंस गया होगा। उसी आदमी की लाश के टुकड़े शहर में गिर रहे होंगे। हालांकि किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले पुलिस ने इस मामले की पूरी जांच करने की बात कही है।
दिल्ली के इस लड़के ने जमा कर रखी हैं 40 देशों की 14000 पेंसिल
इसके पीछे एक तथ्य ये भी माना जा रहा है कि गरीब देशों के लोग दूसरे देश जाने के लिए अक्सर चुपचाप विमान में या फिर लैंडिग गियर में जाकर छिप जाते हैं।
ऐसे में उनकी मौत हो जाती है पर कुछ बच भी जाते हैं।