{"_id":"07df647b1e59a1fd30639012e8a42611","slug":"bodi-tribe-in-ethopia","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां मोटे होने पर बन जाते हैं 'हीरो'","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
यहां मोटे होने पर बन जाते हैं 'हीरो'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 02 Nov 2013 08:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर मोटी काया वाले लोग खुद को उपेक्षित महसूस करते हैं और पतला होने के कई तरीके अपनाते हैं लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां मोटे होने पर हीरो का खिताब मिलता है। लोग मोटापे के लिए जीतोड़ मेहनत करते हैं।
विज्ञापन
इथोपिया के बोडी आदिवासियों में एक प्रतियोगिता आयोजित की जाती है जिसमें प्रतियोगियों को छह महीने के अंदर मोटा होना होता है।
इसके बाद सबसे मोटे व्यक्ति को विजेता बनाया जाता है। विजेता को कोई ईनाम नहीं मिलता बल्कि उसे पूरी जिंदगी के लिए हीरो का खिताब दे दिया जाता है।
इस प्रतियोगिता में हर घर से एक अविवाहित युवक शामिल हो सकता है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन से छह महीने पहले तक प्रतियोगियों को एक अलग जगह रहना होता है। उसे कहीं और जाने और शारीरिक संबंध बनाने की भी मनाही होती है।
विज्ञापन
प्रतियोगी मोटा होने के लिए गाय का खून और दूध मिलाकर पीते हैं। उन्हें दिन में दो लीटर तक यह मिश्रण पीना होता है। गांव की महिला उन तक खाना पहुंचाती है।
अंतिम दिन सभी प्रतियोगी एक पवित्र जगह पहुंचते हैं जहां उन्हें सबके सामने चलकर अपना मोटापा दिखाना होता है, सबसे ज्यादा मोटे व्यक्ति को विजेता चुन लिया जाता है। इस दौरान कुछ युवक तो इतने मोटे हो जाते हैं कि उनके लिए चलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
जीतने के बाद युवक कुछ समय तक खान-पान ठीक रखकर अपना वजन घटाता है और सामान्य जिंदगी जीने लगता है। फिर घर का कोई नया सदस्य इस प्रतियोगिता में भाग लेता है।