{"_id":"93200e66-7687-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"blade-runner-shoots-girlfriend-in-tragic-valentine-s-day-surprise","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाहा था वेलेंटाइन सरप्राइज, मिल गया कुछ और","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
चाहा था वेलेंटाइन सरप्राइज, मिल गया कुछ और
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Fri, 15 Feb 2013 09:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार का दिन सरप्राइज के चक्कर में एक प्रेमी जोड़े के लिए घातक साबित हुआ। प्रेमी ने प्रेमिका को सरप्राइज देने के चक्कर में गोली मार दी और प्रेमिका को सरप्राइज गिफ्ट के रूप में मिली गोली जो उसके लिए जानलेवा साबित हुई।
मामला दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया प्रांत का है जहां पैराओलंपिक स्टार पिस्टोरियस को अपनी प्रेमिका की हत्या के शक में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मानकर चल रही है कि पिस्टोरियस की प्रेमिका और मॉडल रीवा स्टीनकैंप उसे सरप्राइज देने के चक्कर में उसके घर पिछवाड़े से घुसी और गलतफहमी में पिस्टोरियस के हाथों गोली चल गई। ये गोली रीवा को लगी और उसकी मौत हो गई। संभव है कि पिस्टोरियस को लगा हो कि कोई औरत चोरी के इरादे से घर में घुसी है और इसी के चलते उसने गोली चला दी।
पुलिस ने पता लगाया कि कल ही रीवा ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया था - 'what do you have up your sleeve for your love tomorrow??? #getexcited #ValentinesDay.’
विज्ञापन
पुलिस को घटनास्थल पर रीवा के मृत शरीर के साथ 26 साल का पिस्टोरियस मिला और साथ में मिली 9 mm की पिस्टल। पिस्टोरियस पैराओलंपिक में ब्लेड रनर के नाम से विख्यात है। फिलहाल पिस्टोरियस पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ हो रही है।