{"_id":"463fe9e4-d58d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"black-labrador-was-shot-100-times-with-bb-gun-in-horror-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये है असली हीरो, सौ गोलियां खाकर भी है जिंदा ....","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
ये है असली हीरो, सौ गोलियां खाकर भी है जिंदा ....
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 15 Jun 2013 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने फिल्मी हीरो को सैकड़ों गोलियां लगने के बावजूद विलेन से लड़ते देखा होगा। लेकिन क्या ये संभव है कि किसी को सौ गोलियां लगे और फिर भी जिंदा रहे..आप कहेंगे नही। पर ऐसा हुआ है, वो भी किसी इंसान के साथ नहीं बल्कि एक कुतिया के साथ।
विज्ञापन
डेली मेल की खबर के मुताबिक, काली लैब्रेडॉर प्रजाति की कुतिया करीब 80 से 100 एयर बुलेट लगने के बावजूद जिंदा है वो भी किसी भी सामान्य कुतिया की तरह।
विज्ञापन
दो सप्ताह पहले एक शख्स को यह कुतिया वाल्डोबोरा के पास लावारिस टहलती हुई मिली थी। जिसके बाद वो इसे लिंकन काउंटी एनिमल शेल्टर लेकर गया। शेल्टर में जब इस कुतिया का एक्स-रे किया गया तो डॉक्टरों ने पाया कि इसके चेहरे, पीठ और पैरों पर कुल मिलाकर करीब 80-100 फायर तक किए गए थे।
विज्ञापन
एक साल की इस लैब्राडोर को पीटर ब्लैंटन ने गोद ले लिया है। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि यह कुतिया बहुत भाग्यशाली था जो इतनी गोलियों के बाद भी बच गया।
कुतिया का इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि हमले में उसकी आंख और शरीर के बाकी अंग सही-सलामत हैं और ये अपने आप में बहुत चमत्कारी बात है। हालांकि ये मादा लैब्रेडॉर पूरी तरह से स्वस्थ है और अपने नए मालिक से काफी घुल-मिल गई है। ब्लैंटन भी घर में इस नए सदस्य के आने से बहुत खुश हैं।