{"_id":"cf8f3c06-db26-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"biscuit-mad-designer-creates-cookie-jar-with-a-time-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने के डिब्बे में टाइमर, ताकि जीभ पर रहे काबू","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
खाने के डिब्बे में टाइमर, ताकि जीभ पर रहे काबू
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 24 Jun 2013 07:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोशिश तो आप बहुत करते होंगे कि अपने खाने-पीने की बेतरतीब आदत पर काबू कर सकें लेकिन ऐसा होता कम ही होगा। लेकिन अब आपकी जुबान और हाथ को काबू करने के लिए ऐसी तकनीक आ गई है जो आपको बिना समय खाने-पीने नहीं देगी।
विज्ञापन
डेली मेल की खबर के मुताबिक, सैन-फ्रांसिस्को में चॉकलेट के एक दीवाने ने ऐसा जार बनाया है जो आपकी खाने-पीने की आदतों को काबू में रखेगा।
विज्ञापन
इस जार को 'द किचन सेफ' नाम दिया गया है। यह जार पूरी तरह से सुरक्षित प्लास्टिक का बना हुआ है। साथ ही इसमें एक टाइमर भी लगा हुआ है। इस जार के टाइमर को आप 1 मिनट से लेकर दस दिन के लिए सेट कर सकते हैं।
विज्ञापन
खास बात ये है कि अगर आप चाहें कि टाइमर खत्म होने से पहले ही आप इस जार को खोल लेंगे तो आप गलत सोच रहे हैं। टाइमर खत्म होने से पहले आप इस जार को खोल नहीं सकते।
इसे बनाने वाले 39 साल के डेविड क्रिपेंडोर्फ ने बताया कि वो अक्सर अपनी बीवी को जंक फूड छिपाने के लिए कहते थे लेकिन बाद में खुद पर काबू नहीं कर पाते थ और कुछ न कुछ खा ही लेते थे।
इस लालच से ही छुटकारा पाने के लिए उन्होंने ये जार बनाया। टाइमर खत्म होने से पहले अगर कोई इस जार में रखे सामान को खाना चाहता है तो उसे इसे तोड़ना ही पड़ेगा।