फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   bin laden's daughter-in-law joins 'royal british legion

आतंकी लादेन की बहू करती है समाज सेवा

Fri, 28 Dec 2012 10:31 AM IST
लंदन।
लंदन। Updated Fri, 28 Dec 2012 10:31 AM IST
विज्ञापन
bin laden's daughter-in-law joins 'royal british legion

दुनिया के सबसे दुर्दान्त आतंकी ओसामा बिन लादेन की बहू और समाज सेवा। ये बात गले से नीचे नहीं उतरती लेकिन ये सौ फीसदी सच है। ओसामा के पुत्र की पत्नी जैना बिन लादेन (56) लंदन के सामाजिक सेवा संगठन रॉयल ब्रिटिश लेजन में अपनी सेवाएं दे रही हैं। खास बात ये है कि सामाजिक सेवा करने पर जेना को इसलामी संगठनों से धमकियां मिल रही हैं लेकिन जेना सामाजिक सेवा नहीं छोड़ रही।

विज्ञापन


आतंकी सरगना के पुत्र उमर से 2007 में शादी करने से पहले जैना को जेन फेलिक्स ब्राउन के नाम से जाना जाता था। जैना की उमर से मुलाकात मिस्र में एक दौरे के दौरान हुई और इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। लादेन का बेटा उमर जेना का छठा पति है।
विज्ञापन


शादी से पहले जेना रॉयल ब्रिटिश लेजन की सदस्य थी और सैनिकों के हित में फंड इकट्ठा करती थी। लेकिन शादी के बाद जेना ने इस्लाम धर्म कबूल किया और इस सेवा से विराम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कट्टरपंथियों का कहना है कि जैना को किसी ऐसे संगठन में काम नहीं करना चाहिए जो सैनिकों के हित में काम करता हो। खास बात यह कि पश्चिमी सभ्यता में पलीं बढ़ी जैना मदिरापान नहीं करतीं और न ही वह स्थानीय डिस्को में जाती हैं।


अमेरिका पर 9/11 हमले के बाद ओमर ने अपने पिता बिन लादेन से रिश्ता तोड़ लिया था। द सन कि रिपोर्ट के अनुसार आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया में जेन ने कहा है कि उसके परिवार के लोग भी सेना में रहे हैं और आज भी सेना से उसके रिश्ते हैं। सेना के एक सूत्र ने कहा है कि खाली उपनाम के चलते किसी की भी सदस्यता नहीं रद्द की जा सकती है, यह भेदभाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed