फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Bikram Yoga founder hit by student's claims that he sexually harassed her during classes

नॉटी हरकत में फंस गया हॉलीवुड का हॉट गुरु

Fri, 22 Mar 2013 12:58 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 22 Mar 2013 12:58 PM IST
विज्ञापन
Bikram Yoga founder hit by student's claims that he sexually harassed her during classes
मेडोना और पिप्पा मिडलटन जैसी हस्तियों को हॉट योगा सिखाने वाले फिटनेस गुरु बिक्रम चौधरी पर उनकी ही एक शिष्या ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। 40 डिग्री तापमान में केवल स्विमसूट पहन कर हॉलीवुड स्टार को हॉट योगा सिखाने वाले बिक्रम चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने अपनी शिष्या साराह बघम का यौन शोषण किया।
विज्ञापन


मालूम हो कि अमेरिका और ब्रिटेन में बिक्रम चौधरी हॉट योगा के कांसेप्ट को लेकर काफी लोकप्रिय हैं। कई बडे सेलेब्रिटी और हॉलीवुड स्टार बिक्रम की क्लासेज अटेंड करते हैं और बिक्रम के लाखों मुरीद हैं। 67 साल के हो चुके बिक्रम 25 साल की उम्र से योगा सिखा रहे हैं और केवल नाम मात्र के वस्त्र पहन कर 40 डिग्री तापमान में योगा सिखाने के मामले में बिक्रम को महारथ है।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक 29 साल की साराह ने आरोप लगाया कि 2005 में उसने बिक्रम योगा की क्लासेज शुरू की थी। साराह ने बताया कि वो योगा टीचर बनना चाहती थी लेकिन बिक्रम चौधरी ने उसका कैरियर खराब कर दिया। लॉस एंजलिस की अदालत में बिक्रम के खिलाफ दायर किए गए केस में साराह ने बताया कि बिक्रम ने उसका यौन शोषण का प्रयास किया और असफल रहने पर उसका कैरियर बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल साराह, बिक्रम ने उससे कहा कि उन दोनो का पिछले जन्म का रिश्ता है और इस जन्म में भी दोनों को रिश्ता बनाना चाहिए। अपनी पत्नी राजश्री की बुराई करते हुए बिक्रम ने कहा कि वह बुरी और  ईष्यालु औरत है और केवल साराह ही उसे पत्नी से बचा सकती है।

साराह ने बताया कि एक दिन सैंटर में बिक्रम ने उसे जबरदस्ती जमीन पर लिटाया और उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। इस दौरान बिक्रम लगातार अजीबों गरीब आवाजें निकाल रहा था। चिल्लाने की धमकी देने पर ही साराह बच पाई। इसके बाद बिक्रम साराह के साथ दुश्मनी भरा व्यवहार करने लगा। साराह योगा टीचर के रूप में कैरियर बनाना चाहती थी लेकिन बिक्रम ने साराह के साथ भेदभाव भरा व्यवहार करते हुए उसका कैरियर बर्बाद कर दिया।


हालांकि साराह के आरोपों पर अभी तक बिक्रम की तरफ से कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है लेकिन बिक्रम के वकीलों का कहना है कि नोटिस आने पर वे जवाब देंगे।

1973 में कोलकाता से अमेरिका पहुंचे बिक्रम चौधरी के हॉलीवुड में काफी भक्त हैं। बिक्रम का योगा इतना लोकप्रिय है कि 220 देशों में उसके 740 योगा सेंटर हैं। माइकल जेक्सन, जार्ज क्लूनी और एंडी मुरे जैसी सेलेब्रिटी बिक्रम की मुरीद रह चुकी हैं।
फिलहाल बिक्रम लॉस एंजलिस में हॉलीवुड हिल्स में शानदार बंगलों के मालिक हैं और उनके बेड़े में 40 से ज्यादा रोल्स रायस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed