फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   big fat women has big heart

क्या कहेंगे आप, इनका शरीर ज्यादा बड़ा है या दिल

Sat, 13 Oct 2012 03:07 PM IST
इंटरनेट डेस्क।
इंटरनेट डेस्क। Updated Sat, 13 Oct 2012 03:07 PM IST
विज्ञापन
big fat women has big heart
आजकल की दुनिया में बड़े दिल वाले कम ही मिलते हैं। लेकिन एक बड़े शरीर की मालकिन का दिल इतना ब़ड़ा निकला कि उसका ज्यादा वजन भी उसके दिल को कमजोर नहीं कर सका। यहां बात हो रही है 450 किलो वजनी शरीर की मालकिन मारिया रोजालेस की। मारिया ने अपनी बहन के बेटे की मौत का अपराध अपने सिर पर ले लिया क्योंकि वो नहीं चाहती कि बहन का दूसरा बच्चा मां के प्यार से मोहताज हो जाए।
विज्ञापन


दरअसल रोजालेस ने कहा कि उसकी बहन जेमी का दो साल का बेटा उसके शरीर के नीचे दब गया जिससे उसकी मौत हो गई। रोजालेस के खिलाफ पुलिस तफ्तीश चलने लगी और मुकदमा भी। यहां तक कि लोगों के बीच रोजालेस को 'हॉफ टन किलर' के नाम से पुकारा जाने लगा। दूसरी तरफ पुलिस तफ्तीश के बाद सामने आया कि रोजालेस बहन को बचा रही है।
विज्ञापन


बात सामने आई तो पता चला कि रोजालेस हत्यारी नहीं है। दरअसल उसकी बहन जेमी ने ही अपने दो साल के बेटे की हत्या कर दी थी। जेमी को जेल हो गई लेकिन रोजालेस को इस का अफसोस है कि जेमी का दूसरा बच्चा बिन मां के रहेगा। रोजालेस का कहना है कि वो अपनी बहन को इसलिए बचाना चाह रही थी कि एक बच्चे के चलते दूसरे बच्चे को मां के प्यार से महरूम न होना प़ड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल रोजालेस को बच्चों से बहुत प्यार है लेकिन इतने बड़े शरीर के चलते वो सपने में भी नहीं सोच सकती कि किसी बच्चे की देखभाल कर सकती है। रोजालेस का शरीर इतना फैल चुका है कि नहाने और फ्रेश होने के लिए  के लिए भी उसे कम से कम दस लोगों को जरूरत पड़ती है। इस काम में रोजालेस का पति उसकी हर संभव मदद करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed