फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   bees in croatia being trained to find land mine

खाने के बहाने, दुनिया बचाएगी ये नन्ही सी जान

Mon, 20 May 2013 04:32 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 20 May 2013 04:32 PM IST
विज्ञापन
bees in croatia being trained to find land mine

देखने में तो मधुमक्खी नन्ही सी जान होती है लेकिन अब ये दुनिया को बचाने के काम आएंगी। चूहों के बाद अब मधुमक्खियों को लैंड-माइन की पहचान करने के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है।

विज्ञापन


हफपोस्ट की खबर के मुताबिक क्रोएशन के शोधकर्ताओं ने इन मधुमक्खियों को ट्रेनिंग देने का बीड़ा उठाया है। बाल्कन के एक बहुत बड़े भू-भाग में सुरंगे बिछी हुई हैं। जिससे हर समय मौत का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


मधुमक्खियों के व्यवहार को अच्छी तरह से जानने-समझने वाले निकोला केजिक के मुताबिक मधुमक्खियों में सूंघने की विशिश्ट क्षमता होती है।

इसी क्षमता के बूते वो अपना खाना खोजती हैं। शाधकर्ताओं ने सोचा कि मधुमक्खियों की इस अनूठी क्षमता का इस्तेमाल लैंड-माइन खोजने के लिए भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए शोध्कर्ताओं ने जगह-जगह मधुमक्खियों के खाने की चीजें रख दी और कुछ जगहों पर टीएनटी का मिश्रण भी रख दिया। आश्चर्यजनक रूप से ज्यादातर मधुमक्खियां उस जगह पर जमा हुईं जहां टीएनटी के मिश्रण वाला खाना रखा हुआ था।


उनका मानना है कि इन मधुमक्खियों को ट्रेनिंग देकर आसानी से लैंड माइन का पता लगाया जा सकता है। लेकिन इतनी ज्यादा तादात में मधुमक्खियों को ट्रेनिंग देना अपने आप में काफी मुश्किल काम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed