{"_id":"0e18baffd3ee65593cae8d3cd3967b2e","slug":"beer-made-from-yeast-found-in-whale-s-body","type":"story","status":"publish","title_hn":" व्हेल के जीवाश्म में मिली खमीर की बनाई बीयर ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
व्हेल के जीवाश्म में मिली खमीर की बनाई बीयर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 06 Apr 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
बीयर पसंद करने वालों ने तो इसकी कई किस्में ट्राई की होंगी। दुनिया भर में जहां-जहां भी बियर और वाइन बनाई जाती हैं, वहां पीने वालों के लिए हमेशा नई किस्मों पर काम किया जाता है।
विज्ञापन
ये वो किस्में होती हैं जिन्हें ये सोचकर और पूरी तरह से जांच परख बनाया जाता है कि वो पसंद भी की जाएंगी या नहीं।
एक ऐसे ही बीयर की किस्म को ट्राई करने के लिए वर्जिनिया के ऐशबर्न में रहने वाले दो लोगों ने करोड़ों सालों पहले की व्हेल में मिलने वाले खमीर से बीयर बनाने की सोची।
विज्ञापन
इसके लिए उन्होंने कैलवर्ट मरीन म्यूजियम में मौजूद सालों पुरानी व्हेल को चुना। उन्होंने इसके लिए म्यूजियम से इजाजत ली और व्हेल की चमड़ी में मौजूद खमीर के सैंपल लिए।
विज्ञापन
उसके बाद उस सैंपल को अन्य चीजों से मिलाने के बाद उससे एक बीयर बनाई। दोनों का कहना है कि ये बीयर मीठी है और लोग इसे मार्केट में आने पर पसंद करेंगे।