{"_id":"88f9ee26-b713-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"bear-vs-monkey-bicycle-race-ends-horribly-horror","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस के बीच में बंदर पर टूट पड़ा भालू","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
रेस के बीच में बंदर पर टूट पड़ा भालू
इंटरनेट डेस्क/नई दिल्ली
Updated Tue, 07 May 2013 06:13 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों की कई घटनाएं आपने सुनी और देख होंगी। लेकिन भालू और बंदर के बीच हुई इस साइकिल रेस ने वहां मौजूद सभी दर्शकों को सकते में डाल दिया।
विज्ञापन
हंसी-खुशी चल रही रेस का अंत इतना दुखद रहा कि देखने वाले भी आह भरने लगे।
देखिए वीडियो
मामला शंघाई वाइल्ड एनिमल पार्क का है। यहां पार्क द्वारा आयोजित इस साइकिल में दो बंदर और एक भालू अपनी-अपनी साइकिल पर रेस लगा रहे थे।
बंदर, भालू से काफी आगे थे लेकिन दूसरे चक्कर में एक बंदर साइकिल से गिर पड़ा। तभी पीछे से आ रहे भालू ने उस पर झपट्टा मार दिया और उसे बुरी तरह नोचने-काटने लगा।
विज्ञापन
कुछ ही देर में पार्क कर्मचारी वहां आ गए और दोनों को अलग किया। हालांकि तब तक भालू बंदर की बुरी गत कर चुका था।
