फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   bathroom ban

सात फेरे लेते ही टॉयलेट पर लग जाती है रोक

Thu, 13 Jun 2013 01:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 13 Jun 2013 01:11 PM IST
विज्ञापन
bathroom ban

शादी की ढेरों प्रथाओं और मान्यताओं के बारे में आपने सुना होगा लेकिन ये वाकई बिल्कुल अलग तरह की मान्यता है, जहां दूल्हा-दुल्हन के टॉयलेट, बाथरूम जाने पर मनाही है।

विज्ञापन


उत्तरी बॉर्नियो के तिदोंग समूह में दूल्हा-दुल्हन को खासी परेशानी उठानी पड़ती है। हालांकि पूरे समारोह में यही दोनों मुख्य आकर्षण का केंद्र होते हैं लेकिन फिर भी दोनों को इस बेहद चौंकाने वाली मान्यता को मानना ही पड़ता है।
विज्ञापन


शादी के तीन दिन और तीन रातों तक दूल्हा-दुल्हन के बाथरूम जाने पर सख्त पहरा होता है। इसका मतलब कि न तो वो नहा सकते हैं और न ही वो पेशाब कर सकते हैं।

तिदोंग समुदाय की मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से दोनों का पारिवारिक जीवन सुखद, संपन्न और लंबे समय तक कायम रहता है। हालांकि उनके खाने-पीने पर कोई मनाही नहीं होती है लेकिन जोड़ा खुद ही डर के मारे कम खाता और पीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलचस्प बात ये है कि इस दौरान घर के सदस्य उन पर कड़ी निगरानी रखते हैं। परिवार का कोई न कोई सदस्य हर समय उन पर नजर रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed