{"_id":"510f883297aa63253badba219b08c854","slug":"bat-gives-birth-with-help-of-nurses","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमगादड़ पहुंची अस्पताल, नर्सों ने कराई डिलीवरी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
चमगादड़ पहुंची अस्पताल, नर्सों ने कराई डिलीवरी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 18 Sep 2013 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमूमन चमगाद़ड़ के बारे में लोग सुनना या जानना कम ही पसंद करते हैं। उनके लिए चमगादड़ एक ऐसा स्तनधारी है जो अंधेरे में रहता है और उल्टा लटका रहता है। लेकिन ये कहानी थोड़ी अलग है।
विज्ञापन
क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, ये एक मादा चमगादड़ की दुखभरी कहानी है। जिसे एक पिस्सू ने काट लिया और उसकी वजह से वो अपंग हो गई।
विज्ञापन
हालांकि अपंग होने के बाद इस मादा को अस्पताल ले जाया गया। ऑस्ट्रेलिया के टोल्गा बैट अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज के दौरान पाया कि ये मादा चमगादड़ काफी कमजोर हो चुकी है और किसी भी वक्त मर सकती है।
विज्ञापन
एक ओर जहां मादा काफी कमजोर थी वहीं अस्पताल की नर्सों को जांच के दौरान पता चला कि वो गर्भवती भी है। उसके दर्द का एक कारण ये भी था कि उसे प्रसव पीड़ा हो रही थी। ऐसे में वहां मौजूद नर्सों ने सोचा कि वो प्रेगनेंसी में उसकी मदद करेंगी।
उन्होंने डिलीवरी तो करा दी लेकिन अपंग हो जाने की वजह से बच्चे को जन्म देने के बाद ही वो मर गई। मरने से पहले थोड़ी देर के लिए ही सही उसने अपने बच्चे को प्यार जरूर कर लिया।