{"_id":"1d94a3c2-888f-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"ban-on-sentences-of-double-meaning-for-bribery-in-russia","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं चलेंगे 'टेबल के नीचे' जैसे बोल","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
अब नहीं चलेंगे 'टेबल के नीचे' जैसे बोल
मास्को/एजेंसी
Updated Sat, 09 Mar 2013 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार से आज हर देश परेशान है और वह अपने-अपने तरीके से इस पर रोक लगाने की कोशिश में जुटा है। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए रूसी सरकार ने भी एक अनोखा कदम उठाया है।
विज्ञापन
रूस के श्रम एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में अधिकारियों को कई दोहरे अर्थों वाले वाक्यांशों के उपयोग पर प्रतिबंधित लगा दिया गया है। इसमें ‘आप के धन्यवाद से मेरा कुछ लाभ नहीं होने वाला’, ‘हम क्या कर सकते हैं’, ‘इस समस्या का समाधान कठिन है पर असंभव नहीं’, ‘हम कुछ करते हैं’, और 'टेबल के नीचे' जैसे वाक्य शामिल हैं।
विज्ञापन
भ्रष्ट अधिकारी इनका इस्तेमाल अप्रत्यक्ष रूप से रिश्वत मांगने के लिए करते हैं। मंत्रालय ने अधिकारियों से कई खास विषयों मसलन लोगों के कम वेतन, रिश्तेदारों, बेरोजगारी, संपत्ति तथा किसी खास जगह पर घूमने जाने का जिक्र करने से भी परहेज का निर्देश दिया है।
विज्ञापन