{"_id":"553a01fc-1e6b-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"bakrid-kurban-bakra-pair-in-4-65-lac","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद पर होगा कुर्बान 4.65 लाख रुपए का बकरे का जोड़ा","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
बकरीद पर होगा कुर्बान 4.65 लाख रुपए का बकरे का जोड़ा
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 25 Oct 2012 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को बकरीद के लिए जमकर खरीदारी हो रही है। कुर्बानी के लिए मुंहमांगी कीमत पर बकरे खरीदे जा रहे हैं। लेकिन गुलमर्ग पर लगी पैंठ में साढे चार लाख का बकरा लोगों के बीच आर्कषण का केंद्र बन गया है। गुलमर्ग के सराय मुफ्तीगंज शाहपीरगेट निवासी मोहम्मद चांद ने बाजार में अपने तंदरुस्त बकरे के जोड़े की कीमत 4.65 लाख लगाई है। चांद ने का कहना है कि इससे कम कीमत में वो अपने बकरे का जोड़ा नहीं बेचेगा। चांद का कहना है कि उसने मेवा और बादाम खिलाकर इस जोड़े को इतना सुंदर और तंदरुस्त बनाया है।
खास बात ये है कि एक ग्राहक ने इस जोडे़ के 2.35 लाख रुपये भी लगा दिए, लेकिन सौदा बना नहीं। एक अन्य बकरे का जोड़ा 72 हजार रुपये का भी पैंठ में था। ये दोनों जोड़े आकर्षण का केंद्र बने रहे। पैंठ में मुरादाबाद, रामपुर, इंदौर, राजस्थान, हरियाणा आदि से बकरे लाए गए हैं। पशु व्यापारी मौ. वसीम, साबिर, जमील, शाकिर आदि ने बताया कि पांच हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक के बकरे ज्यादा बिक रहे हैं। कुछ लोग ऊंट और भैंस भी खरीद रहे हैं। कुर्बानी की भैंस 15 से 30 हजार रुपये और ऊंट 40 से 60 हजार रुपये तक में बेचा जा रहा है।
एक रुपये की एक टहनी
बकरीद से पहले के दिनों में बाजार में गूलर के पत्ते, गेहूं, मक्का, चने आदि महंगे हो गए हैं। दरअसल ये चीजें बकरे व कुर्बानी के लिए इस्तेमाल होने वाले जानवरों को काफी पसंद होती हैं। अपने जानवरों को खिलाने के लिए लोगों के गूलर के हरे पत्ते 40 रुपये किलो में खरीदने पड़ रहे हैं। गूलर की एक टहनी एक रुपये की मिल रही है। बकरा बेचने वालों का कहना है कि जब वो अपने जानवरों को तंदरुस्त बनाने के लिए इतना पैसा खर्च कर रहे हैं तो कीमत भी वाजिब ही लेंगे।