अजूबा! बच्चे के जन्म के बाद निकल आई पांच इंच की मोटी पूंछ
जब चीन के चंगशा इलाके में रहने वाली एक मां ने अपने बच्चे को जन्म दिया, तो वो बहुत खुश थी।
हो भी क्यों न, बच्चा होने की खुशी ही कुद ऐसी होती है। लेकिन बच्चे के जन्म के दिनों बाद ही मां ने देखा कि उसके बच्चे के पीछे नीचे कमर की तरफ एक पूंछ नुमा चीज निकलती जा रही है।
उसने देखा कि ये चीज तो लगातार बढ़ती ही जा रही है और इसे देखकर उसका दिल भी बैठा जा रहा था।
है बीमारी
पांच महीने का नूओ नूओ स्पिना बिफिडा नाम की कंजेनिटल डिसआर्डर से पीड़ित है। ये बीमारी रीढ़ की हड्डी में गैप आने की वजह से हो सकती है।
अपने बच्चे के इस बढ़ती पूंछ से परेशान होकर मां ने डॉक्टरों को कुछ भी कर के उसे हटाने को कहा।
लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि ये पूंछ बच्चे की रीढ़ की हड्डी से जुड़ा है और इसे अलग करने से उसकी रीढ़ का स्थायी नुकसान पहुंच सकता है।
पहले भी दर्ज हुए हैं केसेज
कुछ ही दिनों पहले उत्तर प्रदेश के एक गांव से अमर सिंह नाम के लड़के का मामला सामने आया था जिसकी पूंछ है और उसे भारत में भगवान हनुमान जी मानकर पूजा जाता है।
टीचर की दरिंदगीः 90 बच्चों का किया यौन शोषण