फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   baby stabbed 90 times with scissors by his mother

दूध पिलाते-पिलाते 'पूतना' बन गई सगी मां

Fri, 12 Jul 2013 01:30 PM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 12 Jul 2013 01:30 PM IST
विज्ञापन
baby stabbed 90 times with scissors by his mother

आठ महीने के जिआओ बाओ को जब उसके चाचा ने देखा तो वो खून से लतपथ पड़ा हुआ था। शरीर पर इतने घाव थे कि उसे गिन पाना संभव नहीं था और ये जख्म किसी और ने नहीं बल्कि खुद मासूम की सगी मां ने उसे दिए थे।

विज्ञापन


जिआओ खुशकिस्मत था जो बच गया वरना आठ माह का दुधमुंहा 90 बार कैंची घोपे जाने पर कैसे बच पाता। खास बात ये रही कि सगी मां ने जिआओ को ज्यादातर घाव चेहरे पर ही दिए।
विज्ञापन


अचंभा इस बात का भी है कि जिस वजह से सगी मां ने बच्चे को जख्म दिए वो इतनी मामूली थी कि विश्वास ही नहीं हो पाता।

अपने ही बच्चे को नहीं ले सकते गोद

वजह सिर्फ इतनी सी थी कि मां का दूध पीते समय नन्हा जिआओ अपने हाथ-पैर चला रहा था। इसी बात से नाराज होकर जिआओ की वहशी मां ने उसे कैंचियों से गोद डाला।

डेली मेल
की खबर के अनुसार, चीन के जियांग्सु प्रांत में इस बच्चे को सौ से ज्यादा टांके लगाए गए हैं।

पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद मां ने स्वीकार कर लिया है कि उसी ने बच्चे को कैंचियों से गोद दिया था क्योंकि वो दूध पीने के दौरान हाथ-पैर मार रहा था।

हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि मां को आखिरकार इतना गुस्सा क्यों आया। कहीं वो किसी मानसिक बीमारी से तो नहीं जूझ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed