{"_id":"0775a3e0-dd83-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"baby-who-cannot-be-cuddled","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभागे मां-बाप, अपने ही बच्चे को नहीं ले सकते गोद","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
अभागे मां-बाप, अपने ही बच्चे को नहीं ले सकते गोद
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 25 Jun 2013 04:08 PM IST
विज्ञापन
ये ऐसे अभागे मां-बाप हैं जो अपने ही बच्चे को गोद नहीं ले सकते और न ही उसे प्यार नहीं कर सकते हैं। पांच महीने की इस बच्ची को एक ऐसी बीमारी है कि इसके अपने ही मां-बाप इसके करीब आने से डरते हैं।
विज्ञापन
डेली मेल की खबर के मुताबिक, मैनचेस्टर की लेक्सी-माए ब्रेवेंडर हर समय पट्टियों में लिपटी रहती है क्योंकि उसे एपिडर्मोलीसिस बुलोसा नाम की बीमारी है। लेक्सी की त्वचा इतनी ज्यादा संवेदनशील है कि कोई उसे छू भी दे तो उसकी त्वचा फट जाती है।
विज्ञापन
इस बीमारी की वजह से उसे हर रोज नहलाने से पहले मॉर्फिन की डोज देनी पड़ती है। लेक्सी के हाथ पैरों को हर समय कपड़े के अंदर ही रखा जाता है ताकि हाथ-पैर पटकने के दौरान वो चोट से बची रहे।
विज्ञापन
लेक्सी की मां केरी क्युइन ने बताया कि जब उन्हें लेक्सी की इस बीमारी के बारे में पता चला तो वो वाकई बहुत डर गई थी। एक समय तो ऐसा भी था जब उन्होंने उसे लगभग छोड़ सा दिया था।
केरी बताती हैं कि जब लेक्सी का जन्म हुआ था तो उसके पैर पर त्वचा ही नहीं थी। तब डॉक्टर भी ये नहीं बता पाए कि लेक्सी को कौन सी बीमारी है। बाद में जब लेक्सी की बीमारी के बारे पता चला तो सब दंग रह गए।
एपिडर्मोलीसिस बुलोसा एक दुलर्भ बीमारी है। इससे किशोरावस्था में त्वचा के कैंसर होने की आशंका काफी बढ़ जाती है। केरी को अब इसी बात का डर है कि उनकी बेटी भी कहीं कैंसर का शिकार न हो जाए।